फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   tips to decorate kids room in budget

बच्चों का कमरा सजाना है तो आजमाएं ये 5 किफायती उपाय

Thu, 24 Jul 2014 09:43 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
tips to decorate kids room in budget

आपके जीवन का नन्हा मेहमान आपके लिए जितना खास है वह उसके आने से जुड़ी तैयारियों से साफ पता चल जाता है।

विज्ञापन


बच्चों से जुड़ी हर चीज उतनी ही खास है और उसे संवारने व देखभाल के लिए आप काफी कोशिश भी करते हैं। बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने में उसके हिसाब से सजा-धजा कमरा भी मददगार है।

बच्चे के कमरे को सजाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने के बजाय इन उपायों को आजमाएं।

उनकी क्रिएटिविटी उभारें

tips to decorate kids room in budget

बच्चों की रचनात्मकता बरकरार रखने और कमरे को उनके लिए खास बनाने के लिए जरूरी है कि उन्हीं की बनाई ड्राइंग को कमरों में सजाएं। क्लिप बोर्ड पर उनकी बनाई ड्राइंग को आप उनके स्टडी टेबल या बिस्तर के पास कहीं भी सजा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के रंग

tips to decorate kids room in budget
बच्चे के कमरे में एक शेड्स के बजाय कई शेड्स का इस्तेमाल करें। इससे कमरे में ऊर्जा भी बरकरार रहेगी और घर के दूसरे कमरों से आपके बच्चे का कमरा अलग भी द‌िखेगा।
विज्ञापन

बेड को बनाए खास

tips to decorate kids room in budget

कमरे में ज्यादा फर्नीचर रखने के बजाय गिने-जुने फर्नीचर को ही क्रिएटिव बनाएं। ऐसे में बच्चे के बेड के साथ आप काफी प्रयोग कर सकते हैं।

जरूरी नहीं कि किसी डिजाइनर स्टोर से महंगा बेड खरीदें। बल्कि आप किसी भी सामान्य बेड को थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ नया और रोचक लुक दे सकते हैं।

म‌िक्स एंड मैच

tips to decorate kids room in budget
कमरे में सबकुछ मैच‌िंग करने के बजाय म‌िक्स एंड मैच डेकोरेशन करें। समय-समय पर आपको जो भी अलग अपने बच्चे के कमरे के ‌ल‌िए म‌िले, उसे बेझ‌िझक सजाएं।

ध्यान रहे क‌ि इसके ल‌िए रंगों का चयन सावधानी से करें।

हैंडक्राफ्ट सजाएं

tips to decorate kids room in budget
बच्चों के कमरों को सजाने के ल‌िए महंगी पेंट‌िंग की जरूरत नहीं है। हाथों से बना क्राफ्ट, बच्चे के बनाए क्राफ्ट आ‌द‌ि को आप सजा सकते हैं। इससे कमरा सुंदर और ‌क्र‌िएट‌िव द‌िखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed