फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   tips for indoor gardening

घर के भीतर लगाने हों पौधे तो काम आएंगे ये उपाय

Wed, 01 Apr 2015 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
tips for indoor gardening

कल्पना करें, घर में इन्डोर प्लांट्स के गमले रखे हों और आप उनके बीच चाय की चुस्कियों का मजा ले रहे हैं। बड़े शहरों के सिमटते घरों ने भले ही गार्डनिंग जैसे शौक भुला दिए हैं, मगर इन्डोर गार्डनिंग से आप अपने सपनों को रंग दे सकते हैं।

विज्ञापन


मटते घरों के साथ कई बार उम्मीदें भी मन के किसी कोने में सिमटकर दम तोड़ देती हैं। अपने घर को सजाने के लिए गार्डनिंग का शौक भी इन्हीं उम्मीदों में से एक है। लेकिन, आपको निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इन्डोर गार्डनिंग आपके इस सपने को पूरा कर सकती है। आपके भीतर के कलाकार मन और रचनात्मकता से आप अपनी कल्पनाएं साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन्डोर प्लांटेशन काफी हद तक आपके हरे-भरे सपनों को पूरा कर सकता है। शहरी लोगों को आउटडोर जगह की कमी हमेशा खलती है, क्योंकि लॉन का आनंद और खूबसूरती फ्लैटों में नहीं मिल पाती। जबकि घर में हरियाली लुभाती है। इन्डोर गार्डनिंग से इंटीरियर डेकोरेशन में भी मदद मिल सकती है। इन्डोर गार्डनिंग से आप अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा करने के साथ-साथ घर के इंटीरियर को भी नया लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्डोर गार्डन से सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ती, बल्कि कमरे को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलती है। लेकिन, इन्डोर गार्डन का रखरखाव और सही पौधों का चुनाव बेहद जरूरी है। अगर आपका गार्डन इन्डोर है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि पौधे को ज्यादा से ज्यादा सूरज की रोशनी मिले। गमले के पौधों को बड़ी खिड़की के सामने या बालकनी में रखें, ताकि उन्हें पर्याप्त सूरज की रोशनी मिलती रहे। साथ ही आप गमले के पौधों को खुले में भी रख सकते हैं।

इन्डोर गार्डनिंग के लिए बाजार में तरह-तरह की चिक और रंग-बिरंगे कंटेनर, पॉट एवं प्लांटर मिलते हैं। इनके इस्तेमाल से आप अपने घर को एवरग्रीन लुक दे सकते हैं। दिल्ली की इंटीरियर डेकोरेशन एक्सपर्ट सोनल बाथला के मुताबिक प्लांटर्स की लोकेशन भी काफी मायने रखती है। पौधे का चयन करते वक्त उसे रखने के लिए लोकेशन का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे कई प्लांट्स हैं, जो इन्डोर या फिर छाया में बेहतर परफॉर्म करते हैं।

इसके बारे में आप किसी नजदीकी नर्सरी में जाकर जानकारी ले सकते हैं। पौधों का चुनाव करते समय अपने घर में उपलब्ध जगह का भी जरूर ध्यान रखें। जैसे-बालकनी में अगर सिंगल ऑर्किड या फिर हैंगिंग बास्केट लगाना हो, तो बेहतर लुक मिल सकती है। इसी तरह आपके घर में अगर रेलिंग है, तो विंडो बॉक्स फ्लावर प्लांट्स उस जगह की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। ऐसे पौधों का चयन करना ठीक रहता है, जिनकी कम रखरखाव की जरूरत हो। मच्छरों से बचाव के लिए प्लांटर ट्रे हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें।


रंग-बिरंगे सिरेमिक कंटेनर या फिर मेटल कंटेनर इन्डोर प्लांट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। इंटीरियर डिजाइनर्स की मानें, तो इन दिनों ग्रीक ब्लू और गेरुआ रंग का ट्रेंड अब काफी चलन में है। वेलवेट ज्वेल टोन में तो ये कलर रॉयल लुक देते हैं। प्लांटर के रूप में आप इन रंगों को अपने इन्डोर गार्डन में भी शामिल कर अपने घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed