फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   smart tips for kitchen

किचन में समय और पैसे की बचत कराएंगे ये उपाय

Fri, 12 Dec 2014 02:40 PM IST
शिल्पा जैन, रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
शिल्पा जैन, रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Dec 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
 smart tips for kitchen

ऊर्जा की बचत तो सब करना चाहते हैं, लेकिन कोई भी अपनी भौतिक सुविधाओं से समझौता नहीं करना चाहता। मामला चाहे किचन का ही क्यों न हो! फिर भी आप कुकिंग में स्मार्टनेस दिखाकर ऊर्जा की बढ़ती खपत को कम कर सकती हैं।

विज्ञापन


किचन में मौजूद जितने भी आधुनिक एप्लाएंसेज हैं, वे कम एनर्जी के साथ आपका समय बचाते हैं। लेकिन यह तभी तक आपका साथ देते हैं, जब तक आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन


अगर आप चाहती हैं बिजली के बिल को कम करना, तो अपनी रोजाना की आदतों में कुछ परिवर्तन करके आप बिना किसी परेशानी के समय के साथ-साथ बिजली भी बचा सकती हैं।

ओवन से बचेगा टाइम
समय और एनर्जी बचाने के लिए माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल बढि़या विकल्प है। गैस ओवन के मुकाबले माइक्रोवेव ओवन में ऊर्जा का इस्तेमाल कम होता है। इसलिए माइक्रोवेव ओवन में खाना बनाते समय उसे पहले अच्छे से साफ कर लें, क्योंकि उसमें गिरा फूड, पकने वाले खाने के मुकाबले ज्यादा एनर्जी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रीज में रखे फूड को माइक्रोवेव में रखने से कुछ देर पहले फ्रीज से बाहर निकाल कर रख लें, ताकि उसका तापमान सामान्य हो जाए। इससे खाना पकने में ज्यादा टाइम और एनर्जी नहीं लगेगी।
माइक्रोवेव का काम हो जाने के बाद उसे मेन स्विच से बंद कर दें।

सेरेमिक और ग्लास के बर्तन, स्टील के बर्तनों की जगह 25 प्रतिशत कम एनर्जी लेते हैं। एक ही टाइम में ग्लास के बर्तनों का खाना स्टील के मुकाबले जल्दी बनेगा। इसलिए ओवन में हमेशा ओवन फ्रेंडली बर्तनों का ही इस्तेमाल करें। इलैक्ट्रिक ओवन यूज करते वक्त उसकी लीड को बार-बार खोल कर चेक न करें कि खाना पका या नहीं।

इसके लिए ओवन की लीड को साफ करके रखें, ताकि बाहर से ही देखा जा सके और कुकिंग टाइम सेव किया जा सके। इसके अलावा खाना बनाने के लिए जितना टाइम चाहिए, ओवन उससे पांच मिनट पहले ही बंद कर दें। इससे ओवन में बची हीट बेकार नहीं जाएगी। वह खाना पकाने में ही यूज हो जाएगी।

गैस की बचत
खाना पकाते समय पानी का उतना ही इस्तेमाल करें, जितना सब्जी में जरूरत हो। जरूरत से ज्यादा पानी को पकने में समय भी ज्यादा लगता है और गैस की बर्बादी भी होती है। हमेशा ढंककर खाना पकाएं। खुले खाने की तुलना में ढका हुआ खाना जल्दी पकता है।

कड़ाही या पैन की जगह खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। प्रेशर कुकर यूज करने का मतलब होता है कि ज्यादा तापमान पर थोड़े समय में खाना बना रही हैं।

खाना बनाते समय बर्नर के छेद खाना गिरने से बंद हो जाते हैं, जिससे गैस की सप्लाई कम होती है और खाना काफी देर में पकता है। इसलिए उसे समय-समय पर साफ करती रहें, ताकि गैस बर्बाद न हो।

काम की बातें
खाना बनाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसकी तैयारी पहले से ही कर लें। इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। यही नहीं किचन में हर चीज के लिए जगह तय करें।

सामान जहां से उठाएं, वहीं रखें, ताकि खाना बनाते समय आपको चीजें ढूंढ़नी न पड़े। यदि खड़ी दाल बनानी हो, तो उन्हें रात को ही धोकर भिगो दें। इससे कुकिंग टाइम के साथ रसोई गैस की भी बचत होगी। लहसुन, अदरक और हरी मिर्च पेस्ट में एक चम्मच गरम तेल और थोड़ा-सा नमक मिलाकर फ्रिज में रख दें। जब चाहें इसका इस्तेमाल करें।


हमारी बिजली की औसत खपत में घरेलू खपत की हिस्सेदारी तीस प्रतिशत होती है, जिसमें सिर्फ रसोई में ही बिजली का 40 प्रतिशत हिस्सा खप जाता है। तो क्यों न बिजली की बचत की शुरुआत रसोई से ही करें।

जो भी किचन एप्लाएंसेज लें, उसकी रेटिंग जरूर देखें। जिस उपकरण की बिजली की खपत औसत से जितनी कम होती है, उसे उतने ही स्टार दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed