फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   room decoration tips for wedding night

सुहागरात का कमरा सजाते वक्त न भूलें ये तीन बातें

Thu, 06 Nov 2014 10:02 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
room decoration tips for wedding night

शादी के बाद किसी भी जोड़े के लिए पहले रात यानी सुहागरात कितनी खास होती है यह कहने की बात नहीं है। शादी के दौरान होने वाली तमाम प्लानिगं, शॉपिंग और शादी से जुड़े काम के दौरान न केवल परिवार उलझा रहता है बल्कि दूल्हा-दुल्हन भी खासा मशक्कत करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली रात को खास बनाने के लिए कमरे की सजावट भी खास रखनी जरूरी है। तो जोड़े के भाई, बहन या दोस्त, जोड़े का कमरा सजाते वक्त इन उपायों को अपनाएं।
विज्ञापन

बिस्तर की सजावट

room decoration tips for wedding night

शादी के बाद पहली रात में कमरा खास लगे इसके लिए सजावट की शुरुआत बिस्तर को खास बनाने से कर सकते हैं। आप बिस्तर को फूलों से सजा सकते हैं जिसमें फूलों के बूके, फूलों की झालर के साथ वाइन की बोतल का सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं।

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो फूलों की झालर के बजाय नेट के पर्दे और साटन की बेडशीट से सजावट कर सकते हैं।

जितना जरूरी बिस्तर सजाना है, उतना ही अहम यह भी है कि सजावट की कीमत आराम को न चुकानी पड़े। साटन या सिल्क बेडशीट, कुशन आदि की मदद से आप पलंग की शोभा और बढ़ा सकते हैं।

रोमांस का टच दें

room decoration tips for wedding night

कमरे की सजावट के दौरान कुछ अलग करना चाहते हैं तो किसी खास थीम के अनुसार भी कमरा सदा सकते हैं। चूंक‌ि यह किसी भी जोड़े के लिए बेहद रोमांटिक क्षण है इसलिए आप थीम रोमांटिक रखकर ही सजावट करें।

इसके लिए कमरे की दीवार का रंग भी बहुत मायने रखता है। जोड़े के लिए सुहागरात का कमरा तैयार करते वक्त कोशिश करें कि दीवार के लिए गुलाबी, क्रीम या पेस्टल रंग चुनें। लाल या बैंगनी रंग की एक दीवार भी कमरे के लुक में चार चांद लगा सकती है। दीवारें के रंग के मुताब‌िक ही पर्दे और बेडशीट का चयन करें।

विज्ञापन

करें एक्स्ट्रा एफर्ट

room decoration tips for wedding night

मौका अगर खास है तो कोशिश में कमी न छोड़ें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है। जैसे सुहागरात के कमरे की लाइटिंग बहुत ब्राइट न हो। मॉड्यूलर लाइट्स हैं कमरे में तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं।

सजाते वक्त कमरे में अरोमा कैंडल्स भी लगाएं जिससे माहौल की रूमानियत बरकरार रहे।

सामान्य कुश की जगह हार्ट शेप कुशन जैसी एसेसरीज का भी इस्तेमाल आप सजावट में कर सकते हैं। फूलों से सजावट करते वक्त ध्यान रखें कि जोड़े को किसी विशेष फूल से एलर्जी तो नहीं है।

Also read : 4 Ways to Woo a Woman on First Night
5 Naughty Ideas for a Great Wedding Night

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed