{"_id":"caba9552f9c04d9a6aceb96eb6cd2d1a","slug":"oriental-look-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठे-बैठे बोर हो गए हों तो घर को दे डालिए ओरिएंटल लुक","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
बैठे-बैठे बोर हो गए हों तो घर को दे डालिए ओरिएंटल लुक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Sep 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने पुराने घर को भी ओरिएंटल लुक दे सकते हैं। बस छोटे से बदलाव के साथ। जापानी लोगों की तरह आप लो-फ्लोर डाइनिंग टेबल लगा सकते हैं। आराम के लिए बैठने की जगह कुशन रख सकते हैं। कुशन की जगह कम ऊंचाई वाली कुर्सियां भी रखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा लो-वुडेन सोफा का भी ट्रेंड बढ़ रहा है। लिविंग स्पेस में गहरे रंग का लो-फ्लोर सोफा आकर्षक लुक देगा। एक कंप्लीट लुक के साथ सुखद अहसास के लिए चमेली के फूल और गुलाब की पत्तियां एक पॉट में लगाकर सेंटर टेबल पर रख सकते हैं। इससे खुशबू के साथ अच्छा लुक भी आएगा।
विज्ञापन
ऊंचे और बड़े बेड अब आउट ऑफ ट्रेंड हो रहे हैं। इस तरह के बेड की जगह अब ले ली है, लो फ्लोर बेड ने। डार्क वुडेन कलर या ब्राइट कलर का लो-फ्लोर बेड आपके कमरे को शानदार लुक देगा। स्पेशल ओरिंटल लुक के लिए दीवारों पर सॉफ्ट लाइटिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन