फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   how to make small space kitchen spacious

छोटे किचन को बड़ा बनाने के 5 उपाय

Tue, 31 Dec 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Dec 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
how to make small space kitchen spacious

किसी के जीने का सही तरीका जानना हो तो सबसे पहले उसके किचन पर गौर फरमाएं, जिसका किचन व्यवस्थित है उसका घर तो होगा ही। लेकिन फ्लैट के इस युग में किचन का आकार बड़ा मिल पाना अपनेआप में बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


छोटे मकान के लिए परफेक्ट है रोटेटिंग खिड़की
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप अपने छोटे से किचन को भी करीने से सजाएंगे तो यह किसी लग्जरी फ्लैट के आलिशान किचन से कम नहीं लगेगा। जानिए, छोटे किचन को बड़ा लुक देने में मददगार आसान उपाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के हर कोने में ताजा हवा चाहिए तो लगाएं ये पौधे

पर्दे में रहने दो
यहां बात किचन में पर्दा लगाने कि नहीं बल्कि सामान को इस करीने से छिपाने की है कि किचन के स्लैब से लेकर सबकुछ खाली और साफ-सुथरा दिखे। आपका किचन अगर मॉड्यूलर नहीं है तो दरवाजे के पीछे से लेकर स्लैब तक में आप बर्तनों और डिब्बों के लिए स्टैंड फिट करा सकते हैं।

पुलआउट ड्रावर
आजकल किचन में स्लाइडर और पुलआउट ड्रावर का काफी चलन है जिसमें किवाड़ खोलने के बजाय स्लाइड सरकाकर सामान रखना और निकालना संभव हो। ऐसे ड्रावर जगह भी कम घेरते हैं और इनमें सामान भी अधिक आता है।


दीवारों का सही उपयोग
किचन छोटा है तो दीवारों पर हैंगर या बर्तन स्टैंड लगाना समझदारी भरा उपाय है। इनपर कोई टूटने वाली चीज रखने के बजाय स्टील के बर्तन आदि रख सकते हैं। कोशिश करें कि इनकी हाइट कम से कम उतनी हो जहां तक आपका हाथ आसानी से पहुंच सके।

डाइनिंग स्पेस
किचन छोटा है पर उसके साथ डाइनिंग स्पेस है तो एक बेहतर ट्रिक है। आप डाइनिंग टेबल में बॉक्स या स्टैंड बनवा सकते हैं जिसमें क्रॉकरी या रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को रख सकें।

लाइट पर दें ध्यान
कमरे की लाइटिंग उसके आकार को प्रभावित करने में बेहद मददगार है। किचन में हमेशा हल्की लाइटिंग का इस्तेमाल करें। कबर्ड में मॉड्यूलर लाइट भी किचन को बड़ा लुक देने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed