फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   home decor tips for darken rooms

कमरे में रोशनी कम रहती है तो मदद करेंगे ये 5 उपाय

Tue, 04 Nov 2014 02:34 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
home decor tips for darken rooms
कमरे में कम रोशनी न केवल घर की सजावट को फींका करती है बल्कि रहने वाले लोगों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। कम रोशनी वाले कमरों में रहने पर हमारे एनर्जी लेवल से लेकर मूड तक, सबकुछ प्रभावित होता है।
विज्ञापन


ऐसे में कमरे की सजावट से जुड़े ये पांच उपाय, अंधेरे कमरे को रोशनदार बनाने में मददगार हो सकते हैं।

शीशे का इस्तेमाल
कमरे में बड़े शीशे का इस्तेमाल अगर आप खूबसूरती से करें तो बहुत आसानी से आप रोशनी बढ़ा सकते हैं। शीशे में रिफ्लेक्शन से कमरे में लाइट अधिक लगती है। चाहें तो कमरे की सीलिंग के कोनों में शीशे का इस्तेमाल करें या फिर दीवार पड़े बड़े साइज के एंटीक फ्रेम में शीशा मढ़वा दें।
विज्ञापन


रंगों का बैलेंस
कमरों में सफेद रंग की दीवारें या ऑफ व्हाइट रंग के पर्दे न केवल कमरे को रोशनदार बनाते हैं बल्कि इसे बड़ा लुक देने में भी मददगार हैं। इसके साथ डार्क शेड के फर्नीचर का कांबिनेशन करके रंगों का बैलेंस बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दीवारों पर गाढ़े रंग का पेंट है तो बेडिंग से लेकर पर्दे तक में हल्के रंग का प्रयोग करें।

दें हरा टच

कमरे के उस हिस्से में जिधर अंधेरा अधिक लगे, हरे रंग का इस्तेमाल करें। बेहतर उपाय है कि उस हिस्से पर पौधे रखें जिससे कमरे में लाइट का बैलैंस बना रहे।

लाइट पर्दे
कमरे की रोशनी बढ़ाने के लिए पर्दे हेवी रखने के बजाय हल्के रखें। शीर कर्टन बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे कमरे में आने वाली रोशनी बढ़ जाती है।

साफ रखें कमरा
कमरे में बहुत अधिक फर्नीचर या सामान रखने से बचें। जिस कमरे में अंधेरा ज्यादा हो उसमें कम से कम फर्नीचर रखें जिससे लाइट महसूस हो।


Also read: 5 Ways Your Home can Increase Your Happiness
5 Unique and Best Ways to Use Old Things at Home
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed