{"_id":"58b9498e4f1c1b214e831365","slug":"get-rid-of-itching-in-summers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियां आते ही होने लगती है खुजली? ऐसे पाएं आराम","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
गर्मियां आते ही होने लगती है खुजली? ऐसे पाएं आराम
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा खुजली की शिकायत होती है। कई लोगों मे ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि घमौरियों का रूप ले लेती है। अगर आप भी गर्मियों में इस वजह से परेशान रहते हैं तो इन नुस्खों की मदद से आप छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
- बहुत अधिक खुजली से परेशान रहते हैं तो बर्फ के टुकड़े प्रभावित हिस्सों पर लगाने से आराम मिलता है। इसे कपड़े में डालकर पांच से दस मिनट के लिए लगाएं। इसे आप चार से छह घंटे के गैप में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
- खुजली से बचने के लिए नमक, हल्दी और मेथी तीनों की बराबर मात्रा लेकर पीस लें। नहाने से पांच मिनट पहले इसे पानी में मिलाकर उबटन बनाएं। इसे अच्छी तरह से पूरे शरीर पर मल लें और पांच मिनट बाद नहा लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से घमौरियों से निजात मिलती है।
विज्ञापन
- खुजली होने पर एलोवेरा एक रामबाण उपाय है। प्रभावित हिस्सों पर एलोवेरा का रस लगाने से आपको आराम मिलेगा।
- गर्मियों में त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद रहती है। अगर घमौरियां हो जाए तो मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से राहत मिलेगी।
- खुजली से निजात पाने के लिए रोज स्वच्छ और ताजे पानी से नहाना चाहिए।