दुनिया के सबसे कीमती बिस्तर पर सोना चाहेंगे आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्तर सिर्फ आराम की जगह नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल भी हो सकता है। यकीन नहीं आता तो देखें दुनिया के दस सबसे कीमती बेड्स कैसे हैं और इनमें ऐसा क्या है जो इन्हें सबसे कीमती बनाता है।
देखें ealuxe.com द्वारा जारी दुनिया के सबसे कीमती बिस्तरों की तस्वीरें।
स्फेयर बेड
करीम राशिद द्वारा डिजाइन किए गए इस बेड की कीमत 50,000 डॉलर है। इसमें टीवी सेट, शैंपेन होल्डर, आईना और एलईडी लाइट्स का इंतजाम है।
स्टारी नाइट स्लीप टेक्नोलॉजी बेड
यह आधुनिकतम तकनीकी से बना बिस्तर है जो खर्राटे कम करने में काफी मददगार है। इसमें आईपॉड स्लॉट, इंटरनेट कनेक्शन और कंफर्ट सेटिंग जैसे कई शानदार फीचर हैं।
मोनार्क वी-स्प्रिंग बेड
इस बिस्तर में 3000 से अधिक स्प्रिंग हैं और इसका फैब्रिक हाथ से बनाया है। कंफर्ट और लग्जरी के लिहाज से इसका कोई सानी नहीं है।
कोस्मोवॉयड बेड
करीब 60,000 डॉलर की कीमत वाले इस बिस्तर में फोन, डीवीडी प्लेयर, फुल होम थियेटर सिस्टम, टीवी सेट आदि कई फीचर मौजूद हैं।
मैजिस्टी वी स्प्रिंग बेड
इस बेड को डिजाइनर जैब एंस्टोएज ने तैयार किया है। इसमें 6000 रुई और रेशम के बने स्प्रिंग का इस्तेमाल है। इसके अलावा इसकी डिजाइन में सोने और चांदी की परतों का भी प्रयोग है।
क्वांटम स्लीपर बेड
करीब 1,60,000 डॉलर की कामत वाले क्वांटमस्लीपर बेड में कई शानदार फीचर हैं। इसमें वेंटिलेशन सिस्टम, मोशन सेंसर, टॉयलेट और ऑक्सीजन सेंसर जैसे कई फीचर मौजूद हैं।
पैरनियन फर्नीचर बेड
एबडोले पैरनियन द्वारा डिजाइन 210,000 डॉलर की कीमत वाला यह पलंग लकड़ी, स्टेनलेस स्टील और सोने से बना है। इसमें टीवी स्टैंड, आईपैड होल्डर और कई अलग-अलग ड्रावर हैं।
जाडो स्टील गोल्ड बेड
गोल्ड और स्वोरस्की के काम वाला यह बेड 676,550 डॉलर की कीमत का है। इसमें इंटरनेट कनेक्शन, प्लेस्टेशन, डीवीडी प्लेयर और साउंड सिस्टम जैसे फीचर हैं।
मैग्नेटिक फ्लोटिंग बेड
यह पलंग हवा में तैर सकता है। 1.6 मिलियन यानी 16 लाख डॉलर की कामत वाले इस बेड के चारो ओर मैगनेट हैं जिन्हें लोहे के तारों से जोड़ा गया है।
बडाचीनो सुप्रीम बेड
स्टुआर्ट ह्यूज द्वारा डिजाइन इस आलिशान पलंग की कीमत 6.3 मिलियन यानी 63 लाख डॉलर है। 90 किलो से अइधिक वजन वाले इस बिस्तर में 24 कैरट सोने का काम किया गया है।