फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   budget friendly home decor tips

बजट में घर सजाना हो तो काम आएंगे ये 5 उपाय

Mon, 24 Nov 2014 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Nov 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
budget friendly home decor tips

आपके घर का हर कोना आकर्षक लगे इसके लिए आपको जेब ढीली करने की अब जरूरत नहीं है। जानिए ऐसे पांच उपाय, जिनसे आप बजट के भीतर अपने घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं।

विज्ञापन


दरवाजे और खिड़कियां
घर में दरवाजें और खिड़कियां अगर मेनटेन हैं तो बिना अधिक तमाझाम के भी घर सुंदर दिख सकता है। ऐसे में समय-समय पर दरवाजों और खिड़कियों की पॉलिश करें जिससे इनका लुक हमेशा नया लगे।
विज्ञापन


केवल दरवाजे और खिड़कियों की पॉलिश भी पूरे कमरे को नया लुक दे सकती है। आप चाहें तो इनपर कलरफुल पेंटिंग्स बनाकर भी कुछ प्रयोग कर सकते हैं।

खूबसूरत फ्रेम और शीशे

महंगी पेंटिंग्स या खर्चीले फर्नीचर के बजाय आप घर की सजावट में शीशे और फोटो फ्रेम्स का भी समझदारी से इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे साइज के शीशे से घर का भी लुक बड़ा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमघट न लगाएं
घर के किसी भी कोने में ढेर सारा फर्नीचर या सामान, उसको स्टोर रूम का लुक दे सकता है। ऐसे में जो चीजें कम काम में आएं उन्हें स्टोर करके भीतर रखें जिससे जगह खाली और आरामदायक लगे।

व्यक्तित्व की झलक
अपने स्टडी रूम या बेडरूम की सजावट से अपनी खूबसूरती यादों को भी संजो सकते हैं और अपने व्यक्तित्व को भी दर्शा सकते हैं। मसलन, आपके अलग-अलग यादगार मौकों का कोलाज बनाकर भी घर को स्पेशल लुक दे सकते हैं।


किफायती सजावटी समान

घर सजाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बजट खराब करके एंटीक चीजों का कलेक्शन बढ़ाएं। आप चाहें तो मिट्टी के बर्तन, सजावटी समान, क्राफ्ट के सामान आदि से भी घर की साज-सज्जा बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed