{"_id":"5df39f6e8ebc3e880b00eddd","slug":"home-decoration-tips-for-new-look-by-old-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने सामानों से ऐसे सजाएं घर, नया-नया दिखेगा लुक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
पुराने सामानों से ऐसे सजाएं घर, नया-नया दिखेगा लुक
Fri, 13 Dec 2019 07:55 PM IST
निलेश कुमार
रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
decoration
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी के घर में बहुत सारी ऐसी पुरानी और बेकार की चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल करके घर को एक नया लुक दिया जा सकता है। पुराने हो चुके बैग फेंकें नहीं, बल्कि इन्हें नया लुक देकर अपनी मनपसंद फोटो लगाकर दीवार पर सजाएं। आप चाहें तो इसे डेकोरेट करने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
ऐसे ही कई और सारे तरीके हैं:
विज्ञापन
ऐसे ही कई और सारे तरीके हैं:
- पुराने पड़े ऊन और फेवीकोल की सहायता से आप पुरानी बोतलों को नया रूप दे सकती हैं और इनका इस्तेमाल फ्लावर पॉट की तरह कर सकती हैं।
- गाड़ियों के पुराने टायर जब भी बदलें तो उन्हें कहीं फेंकने के बजाय अपने साथ घर लेती आएं। इसका इस्तेमाल आप अपने गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकती हैं।
- इन टायरों को गाढ़े और चटक रंगों से रंग दें और इनके बीच में मिट्टी भरकर इनमें फूलों वाले पौधे लगाएं। इससे आपके गार्डन एरिया में चार चांद लग जाएगा।
- भले ही अब कोई पुराने और भारी बक्से इस्तेमाल नहीं करता हो, लेकिन आप चाहें तो इसका इस्तेमाल घर के सजाने संवारने में कर सकती हैं।
- पुराने बक्सों पर पेंटिंग करके उन्हें घर के कोने में सजा सकती हैं या फिर मैटल वर्क कराकर भी इसे आकर्षक रूप दे सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन