{"_id":"67ce6c9b8824a2321f0f9771","slug":"holi-celebration-safety-tips-essential-tips-for-a-safe-and-fun-holi-festival-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi Celebration Safety Tips: होली के रंग में न पड़ जाए भंग, इन बातों का ध्यान रखकर बनाएं रंगों का त्योहार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi Celebration Safety Tips: होली के रंग में न पड़ जाए भंग, इन बातों का ध्यान रखकर बनाएं रंगों का त्योहार
Fri, 14 Mar 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:36 AM IST
सार
हर्बल रंगों का उपयोग, त्वचा और आंखों की सुरक्षा, नशे से दूरी, मर्यादा बनाए रखना और जबरदस्ती से बचकर होली का आनंद उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि होली खेलते समय किन सावधानियों को अपनाकर आप इस त्योहार को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
होली खेलते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
विस्तार
Holi Celebration Safety Tips: होली रंगों, खुशियों और मस्ती का त्योहार है। लेकिन कई बार थोड़ी सी लापरवाही होली के रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। होली रखते समय अगर सावधानी न बरती जाए तो आपकी त्वचा, आंखों और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सुरक्षा को नजरअंदाज किया तो पर्व की मिठास में कड़वाहट आ सकती है।
विज्ञापन
होली का असली मजा तो इसे सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मनाने में ही है। ऐसे में होली का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हर्बल रंगों का उपयोग, त्वचा और आंखों की सुरक्षा, नशे से दूरी, मर्यादा बनाए रखना और जबरदस्ती से बचकर होली का आनंद उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि होली खेलते समय किन सावधानियों को अपनाकर आप इस त्योहार को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
हर्बल रंगों का उपयोग
होली में रंगों से खेला जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रंग हर्बल और ऑर्गेनिक हों। केमिकल वाले रंग त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक होते हैं। घर पर ही हल्दी, चंदन, टेसू के फूल और गुलाब से प्राकृतिक रंग बना सकते हैं। गुलाल खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच कर लें।
विज्ञापन
त्वचा और बालों की सुरक्षा
होली के रंगों से त्वचा और बालों को बचाने के लिए पहले से तैयार रहें। इसके रंग खेलने से पहले त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं ताकि रंग आसानी से हट जाए। बालों की सुरक्षा के लिए इन्हें बांध लें और अगर त्वचा संवेदनशील है तो पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें।
Holi Celebration at Home: घर पर होली को बनाएं खास और यादगार, ऐसे करें ग्रैंड पार्टी की जबर्दस्त तैयारी
आंखों और मुंह की सुरक्षा
ध्यान रखें कि रंग आपकी आंखों या मुंह के अंदर न जाए। इसके लिए रंग खेलते समय चश्मा लगा सकते हैं। अगर रंग चला जाए तो तुरंत साफ पानी से धोएं और डॉक्टर से सलाह लें।
पानी बर्बाद न करें
होली में पानी का भी अधिक उपयोग हो सकता है हालांकि जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी न करें। सूखी होली खेलने की कोशिश करें, इससे पानी की बचत होगी। गंदे पानी के उपयोग से बचें।
जबरदस्ती से बचें
होली मस्ती का त्योहार है, इसका अर्थ ये नहीं कि आप मर्यादा भूल जाएं। किसी के साथ जबरदस्ती होली खेलने या रंग लगाने की कोशिश न करें। भांग या शराब के नशे में किसी को परेशान न करें। होली खेलते समय शालीनता बनाए रखें और मर्यादा का पालन करें।
भूल न जाएं सेहत
होली में सेहत का ध्यान भी दें। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। अधिक मीठा और तला-भुना खाने से बचें। भांग या शराब का सेवन न करें, यह सेहत और त्योहार के आनंद दोनों को प्रभावित कर सकता है।