फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Hindi Diwas 2025 Easy Tips and Tricks for Beginners To Learn Hindi Typing Sikhne ke Aasan Tarike

हिंदी दिवस 2025: अब हिंदी टाइपिंग सीखना होगा बेहद आसान, जानिए ये तरीके

Sat, 13 Sep 2025 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:48 AM IST
सार

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर अगर आप यह संकल्प लें कि रोज़ाना थोड़ा समय हिंदी टाइपिंग सीखने में देंगे तो यकीन मानिए कुछ ही हफ्तों में आपकी स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ जाएंगे। हिंदी में टाइपिंग करना आपके करियर, पढ़ाई और निजी जीवन सभी में लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2025 Easy Tips and Tricks for Beginners To Learn Hindi Typing Sikhne ke Aasan Tarike
हिंदी टाइपिंग सीखें - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस के अवसर पर हर कोई चाहता है कि हिंदी में न सिर्फ पढ़े-लिखे बल्कि कंप्यूटर और मोबाइल पर आसानी से टाइप भी कर सके। आज के डिजिटल दौर में हिंदी टाइपिंग एक ज़रूरी स्किल है। चाहे आप छात्र हों, नौकरी की तैयारी कर रहे हों या किसी दफ्तर में काम करते हों , सभी के लिए टाइपिंग का ज्ञान होना अब जरूरी होता जा रहा है। हालांकि लोगों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग आसान होती है। कम्यूटर या लैपटाॅप पर अंग्रेजी के फाॅन्ट साफ नजर आते हैं। हालांकि लोग मानते हैं कि हिंदी टाइपिंग सीखना मुश्किल है, लेकिन सच यह है कि कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप कम समय में इसमें महारत हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


हिंदी दिवस पर अगर आप यह संकल्प लें कि रोज़ाना थोड़ा समय हिंदी टाइपिंग सीखने में देंगे तो यकीन मानिए कुछ ही हफ्तों में आपकी स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ जाएंगे। हिंदी में टाइपिंग करना आपके करियर, पढ़ाई और निजी जीवन सभी में लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन


हिंदी टाइपिंग सीखने के आसान ट्रिक्स

फोनेटिक कीबोर्ड का इस्तेमाल करें

अगर आप अंग्रेजी टाइपिंग जानते हैं तो गूगल इनपुट टूल्स या Indic Keyboard जैसे फोनेटिक विकल्पों का प्रयोग करें। इसमें आप इंग्लिश में टाइप करेंगे और स्क्रीन पर शब्द हिंदी में बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रैक्टिस प्लेटफॉर्म का उपयोग करें

कई आनलाइन माध्यम, ऐप या वेबसाइट्स हैं जो रोजाना हिंदी टाइपिंग का अभ्यास अभ्यर्थी की क्षमता के अनुसार कराती हैं। टाइपिंग बाबा, हिंदी टाइपिंग मास्टर जैसी वेबसाइट्स पर रोजाना अभ्यास करें। ये प्लेटफॉर्म गलतियों को तुरंत बताते हैं और टाइपिंग स्पीड भी बढ़ाते हैं।

रोज 15-20 मिनट अभ्यास करें

एक साथ लंबे समय तक टाइपिंग करने की बजाय रोजाना छोटे सेशन में अभ्यास करें। धीरे-धीरे स्पीड और एक्युरेसी दोनों में सुधार होगा।

सरल वाक्यों से शुरुआत करें

शुरुआत में कठिन शब्दों की बजाय आसान वाक्यों और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले शब्दों पर फोकस करें।

हिंदी समाचार और ब्लॉग पढ़ते हुए टाइप करें

जो भी सामग्री या लेखन आप पढ़ें, उसे खुद टाइप करने की आदत डालें। इससे भाषा पर पकड़ के साथ टाइपिंग भी मजबूत होगी।

कीबोर्ड लेआउट याद करें

Inscript कीबोर्ड का लेआउट धीरे-धीरे याद करना शुरू करें। इससे बिना देखे टाइपिंग करने की आदत बनेगी।

मोबाइल पर भी प्रैक्टिस करें

सिर्फ लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ही नहीं, मोबाइल कीबोर्ड पर भी अभ्यास करें। इससे आप हर जगह हिंदी टाइपिंग करने में सहज हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed