फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   women are more prone to health issues in office than men

मर्दों के मुकाबले औरतों के लिए ज्यादा जानलेवा है ऑफिस की कुर्सी

Wed, 15 Jul 2015 07:03 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
women are more prone to health issues in office than men

घंटों तक ऑफिस में बैठ कर काम करने वाली महिलाएं सावधान हो जाएं क्योंकि उन पर कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक महिलाओं में तीन तरह के कैंसर बढ़ने का खतरा होता है जिनमें मायलोमा, स्तन और ओवेरियन कैंसर शामिल हैं।

विज्ञापन


अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की अल्पा पटेल और अन्य शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस शोध में यह बताया गया है कि घंटों एक जगह बैठ कर काम या आराम करना शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचाता है। इसमें बैठ कर किए गए काम के समय और उससे कैंसर होने की संभावनाओं के बीच का संबंध बताया गया है।
विज्ञापन


इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने कैंसर रहित 1,46,000 पुरषों और महिलाओं को बुलाया और उनकी शारीरिक गतिविधियों को जांचा। जांच में यह सामने आया कि ऑफिस में बैटकर काम करने या आराम करने के कारण महिलाओं में कैंसर का खतरा पुरुषों के मुताबिक ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बीच में चल फिर कर करें काम

women are more prone to health issues in office than men

इससे पहले किए गए कई शोध में भी यह बताया गया है कि दिल की बीमारियों से होने वाली मौत के कारणों में एक जगह बैठा रहना भी शामिल है। जबकि अगर लोग बैठ कर काम करने के समय में तीन घंटे प्रति दिन के हिसाब से कटौती कर दें तो उनकी जिंदगी में दो साल और जुड़ सकते हैं।

यहां तक की जो लोग हर दिन व्यायाम करते हैं और फिर भी एक दिन में कुछ घंटे लगातार बैठ कर बिताते हैं, उनकी सेहत पर व्यायाम का फायदा होने के बजाए उल्टा असर पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

पिछले कई सालों में बैठ कर काम करने का प्रचलन बढ़ गया है। इसके भी कई कारण हैं जिनमें कंप्यूटर और वीडियो गेम जैसी तकनीकें और सरल होते आवागमन के साधन शामिल हैं। अगर समय समय पर शारीरिक गतिविधियां करते रहें तो ये खतरे कम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed