फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   uttarakhands arsa recipe in hindi

इस तरह बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक डिश अरसा, आसान है रेसिपी

Sat, 01 May 2021 08:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 01 May 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhands arsa recipe in hindi
इस बार बनाकर देखिए अरसा - फोटो : Social Media

यदि आप में मीठे में एक जैसा खा-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं इस बार बनाकर देखिए अरसा। अरसा उत्तराखंड की पारंपरिक डिश है। उत्सव के मौके पर इसे खूब बनाया जाता है। अरसा बनाने के लिए आपको थोड़ी तैयारी पहले से करनी होगी, बाकी इसे बनाने में लगभग डेढ़ घंटा लगता है लेकिन रेसिपी इसकी बहुत आसान है। आइए जानते हैं  दो से चार लोगों के लिए यदि अरसा बनाना हो तो किस तरह तैयार किया जाए। 

विज्ञापन

सामग्री-
100 ग्राम गुड़

250 ग्राम भीगे चावल

तेल तलने के लिए

पानी आवश्यकतानुसार

विधि-
यदि आप सुबह अरसा बनाएंगी तो एक बर्तन में रात में ही चावल भिगोकर रख दें। सुबह इन भिगोए हुए चावल को मिक्सर में पीस लें। अब एक बर्तन में गैस पर गुड़ को पानी में उबालने रखें। जब गुड़ पूरा पिघलकर घोल बन जाए तो इसे बंद कर दें। बने हुए घोल में चावल का मिश्रण मिला दें और चम्मच से मध्यम आंच पर एक घंटे तक चलाते रहें। गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इसके छोटे-छोटे पकौड़े तैयार कर लें। अब धीमी आंच पर तेल को गर्म होने रख दें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें पकौड़े डालकर तल लें। अब गरमा गरमा अरसों को सर्व करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed