{"_id":"5b7fed5842c792466642221a","slug":"try-yummy-chocolate-petha-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ऐसे बनाएं चॉकलेट पेठा, अगली बार बाहर से खरीदने की नहीं करेंगे भूल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर ऐसे बनाएं चॉकलेट पेठा, अगली बार बाहर से खरीदने की नहीं करेंगे भूल
जाहिदा निसार, मेरठ
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
chocolate petha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
सफेद पेठा- ढाई किलो
चीनी- 800 ग्राम
चूना- दो चम्मच
चॉकलेट सीरप- दो पैकेट
चॉकलेट एसेन्स- एक चम्मच
ऐसे बनाएं
पेठे को धोकर छील लें। अब इसके बीजों को निकाल लें और इसे चौकोर आकार के टुकड़ों में काट ले। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह गोद लें। चूने को इतने पानी में घोलें, जितने में पेठा डूब जाए। इसमें पेठा डालकर रातभर के लिए रख दीजिए। सुबह पेठे को अच्छी तरह धोकर सारा चूना निकाल दें। अब पेठे को दस मिनट उबालें और छलनी में निकालें। इसके बाद कड़ाही में पेठा और चीनी डालकर रखें। थोड़ी देर में चीनी पानी छोड़ देगी। अब गैस जलाएं और चॉकलेट सीरप और एसेंस डालकर पेठे को चाशनी गाढ़ी होने तक पकाएं। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पेठे को छलनी में रखकर पंखे की हवा में सुखा लें। जब पेठा सूख जाए, तो उसे एयर टाइट कंटेनर में रखें। यह काफी दिनों तक खराब नहीं होता।