फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Tips to make healthy potato jalebi at home

मैदे से नहीं अब आलू से बनाएं जलेबी, जान लें क्या है रेसिपी

Tue, 19 Feb 2019 12:07 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 19 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Tips to make healthy potato jalebi at home
jalebi

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं या आपके घर पर कोई पार्टी है तो इस बार मीठे में मेहमानों को खिलाएं हेल्दी जलेबी।यह जलेबी हेल्दी इसलिए भी है क्योंकि इन्हें बनाने के लिए मैदे की जगह आलू का इस्तेमाल किया जाता है।खास बात यह कि बेहतर स्वाद के साथ आप इसे घर बैठे ही बड़ी आसानी से बना सकती हैं।आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है गरमा-गरम स्वादिष्ट जलेबी। 

विज्ञापन

Tips to make healthy potato jalebi at home
jalebi
सामग्री:
आलू- 3
अरारोट- 1/2 कप
चीनी- 1 कप
नींबू- 1
दही- 1/2 कप
पिस्ता- 2-3
पीला रंग- 1 चुटकी
लाल रंग- 1 चुटकी
इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
घी- 1 बड़ा कप
विज्ञापन
विज्ञापन

Tips to make healthy potato jalebi at home
jalebi
आलू जलेबी बनाने का तरीका:

-सबसे पहले उबले हुए आलू लेकर उन्हें ठंडा कर लें।ठंडा होने पर आलू के चिलके निकालकर इनको कद्दूकस कर लें।
-अब कद्दूकस किए हुए आलूओं में अरारोट का पाउडर, आधा नींबू, दही, पिस्ता और एक चुटकी पीला और एक चुटकी लाल रंग डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें।ध्यान रखें कि इसका बेटर ज्यादा टाइट या ज्यादा गीला ना हो।
-आलू जलेबी के लिए कोन बनाने के लिए एक गिलास लेंगे और उस गिलास के अंदर एक साफ पॉलीथिन डालेंगे और आलू जलेबी के लिए बनाये गए पेस्ट को इस कोन में डालेंगे।
-इस कोन के ऊपरी हिस्से को अच्छे से -बांध लें और कोन के निचले हिस्से को एक कैची की मदद से थोड़ा सा काट लें। ध्यान रखें की कोन ज्यादा ना कटें। इसे मेहंदी के कोन जैसा ही बनाएं।
अब गैस ऑन करें और एक पैन में घी गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसमें इस घोल को जलेबी की शेप देते हुए धीरे-धीरे कोन की मदद से डालें। घी में धीमी आंच पर जलेबी को करारा होने तक तलें।
विज्ञापन

Tips to make healthy potato jalebi at home
jalebi
चाशनी बनाने का तरीका:
-एक पैन को धीमी आंच पर रखकर गरम कर लें। इस पैन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डाल लें। चाशनी को अच्छे से तब तक पकाएं जब तक की चीनी पानी में पूरी तरह से घुल ना जाएं।
-ध्यान रखें की चाशनी ज्यादा गाढ़ी ना हो और उसमें तार ना बन रहे हों। चाशनी को थोड़ा पतला ही रखें। जब चाशनी बन जाएं तो गैस बंद कर दें और चाशनी को ठंडा होने दें।
-अब तली हुई गरमा गरम जलेबियों को चाशनी में डाल लें। 
-अगर आप खाने में रंग डालना पसंद नहीं करते तो बिना रंग के भी जलेबियां बना सकते हैं। आपकी गरमा गरम आलू जलेबी सर्व करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed