{"_id":"5d4814778ebc3e6d046f8611","slug":"this-weekend-try-this-crispy-rice-cheela-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात के बचे हुए चावलों से यूं बनाएं टेस्टी चीला, स्वाद ऐसा कि लोग भी पूछेंगे रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
रात के बचे हुए चावलों से यूं बनाएं टेस्टी चीला, स्वाद ऐसा कि लोग भी पूछेंगे रेसिपी
Mon, 05 Aug 2019 07:27 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
rice cheela
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कभी घर में लंच के दौरान चावल बच जाते हैं, तो उन्हें रात को फ्राई करके खा लिया जाता है। कुछ लोग खीर बनाकर खाते हैं और कई लोग फेंक देते हैं। आज हम आपको बचे चावलों की ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे जानने के बाद आप कभी इसे फेंकने की गलती नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कैसे बच्चे चावल से आप घर पर टेस्टी चीला बना सकते हैं...
विज्ञापन
Rice
चावल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
-दो कटोरी चावल
-दो छोटे टमाटर
-एक शिमला मिर्च
-एक प्याज
-दो हरी मिर्च
-एक नींबू का रस
-दो पापड़
-आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
-आधा टीस्पून चिली फ्लेक्स
-डेढ़ कप बेसन
-एक मुट्ठी बारीक कटी धनिया
-एक टीस्पून नमक
-चुटकी भर हल्दी
-एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-एक कटोरी दही
-एक टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
-जरूरत के अनुसार पानी
-तेल
-दो कटोरी चावल
-दो छोटे टमाटर
-एक शिमला मिर्च
-एक प्याज
-दो हरी मिर्च
-एक नींबू का रस
-दो पापड़
-आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
-आधा टीस्पून चिली फ्लेक्स
-डेढ़ कप बेसन
-एक मुट्ठी बारीक कटी धनिया
-एक टीस्पून नमक
-चुटकी भर हल्दी
-एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-एक कटोरी दही
-एक टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
-जरूरत के अनुसार पानी
-तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
rice cheela
- फोटो : instagram
चावल चीला बनाने का आसान रेसिपी
-सबसे पहले टमाटर का गूदा निकाल लें। प्याज और हरी मिर्च को बारिक काट लें।
-शिमला मिर्च के बीच के हिस्से को निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
-एक बर्तन में बचे हुए चावल में टमाटर, प्याज, मिर्च, शिमला मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च, चिलि फ्लेक्स और पापड़ को चूर करके मिला लें।
-इसे दस मिनट के लिए ढककर रख दें।
-अब एक बर्तन में बेसन, धनिया, नमक, मिर्च, हल्दी, दही, अदरक लहसुन पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
-इस घोल में चावल और स्वादानुसार नमक मिला लें।
-चीला बनाने के लिए बैटर तैयार है। अब धीमी आंच पर नॉनस्टीक तवे पर तेल डालकर बैटर फैलाएं और चीले बनाएं।
-चीलों को धनिया पुदिने की चटनी या कैचअप के साथ सर्व करें।