{"_id":"5c9caa28bdec22142a720289","slug":"things-you-need-to-know-before-you-make-soup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से दूर रखता है सूप, जानें इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बीमारियों से दूर रखता है सूप, जानें इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Thu, 28 Mar 2019 04:34 PM IST
मोना नारंग
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
SOUP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूप किसे पसंद नहीं होता, छोटी-मोटी भूख भगानी हो या बीमारी के समय किसी को हल्का और स्वस्थ आहार देना हो। सूप सबकी पहली पसंद रहता है। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के रेडीमेड सूप उपलब्ध रहते हैं, लेकिन बाजार में उपलब्ध कई प्रकार की सब्जियों की मदद से आप घर में सूप बना सकती हैं। सूप हर मौसम में पिया जा सकता है। मौसम के हिसाब से आप अलग-अलग तरह के सूप बना सकती हैं।
सूप बहुत ही पौष्टिक होता है। अगर आप वेज सूप बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए गाजर का सूप बहुत अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए आप इसमें गाजर के साथ अदरक और लहसुन मिलाएं और थोड़े खड़े मसाले जैसे लौंग और काली मिर्च मिलाकर बहुत स्वादिष्ट सूप बना सकती हैं। आप पालक का सूप भी पी सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा। आप पालक और अदरक या फिर पालक और कॉर्न का सूप भी बना सकती हैं।

कुछ साल पहले तक ज्यादातर लोग चार-पांच तरह के गिनती के सूप्स ही ज्यादा बनाते थे, जैसे टमाटर, गाजर, मिक्स वेज, पालक, चुकंदर और मशरूम आदि। वहीं आज सूप्स में भी कई तरह की वरायटी आ गई है। अब पके हुए पीले कद्दू का भी सूप बनने लगा है। पेठे का सूप, काले चने का सूप, चने की दाल का सूप, जुकिनी का सूप। मिक्स बीन्स का सूप। ऐसे ही बहुत कुछ आप बना सकती हैं।
आसान है सूप बनाना
सूप्स के साथ सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि आप अपना फ्रिज खोलिए, जो भी सब्जी आपके फ्रिज में है, आप उसी का सूप बना लीजिए। उदाहरण के लिए अगर फ्रिज में केवल गाजर है, तो उसमें अदरक और लहसुन मिलाएं और गाजर का सूप बना लिया। थोड़ी सी पालक पड़ी है, तो उसे धोया उबाला और मिक्सी में पीस लिया। पालक का सूप बना लिया। इन थोड़ी-थोड़ी सब्जियों में कुछ मसाले मिलाएं और आपका सूप तैयार हो गया। सूप बनाना आसान ही नहीं, बल्कि बहुत सस्ता भी है।

सूप पीने का भी एक निश्चित समय होता है
कई बार सूप ज्यादा बन जाता है, तो उसे फ्रिज में रखकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कोशिश करें कि उतना ही बनाएं जितना जरूरी हो। खाने की तरह सूप पीने का भी एक निश्चित समय होता है। सूप पीने का सबसे उपयुक्त समय डिनर टाइम है। डिनर से पहले आप सूप पीजिए और कुछ टाइम बाद डिनर कर लीजिए। कुदरत ने हर चीज में सीजन के हिसाब से कई तरह के पौष्टिक तत्व दिए हैं। इसलिए सीजनल सब्जियों का इस्तेमाल करें। हम इन चीजों का अपने रोज के जीवन में सही इस्तेमाल नहीं करते इसलिए हमें फूड सप्लीमेंट की जरूरत पड़ती है।
मसाले सोच-समझ कर
-गाजर का सूप बना रही हैं तो उसमें अदरक, लुहसुन, काली मिर्च और लैमन ग्रास डालें।
-मटर का सूप बना रही हैं तो उसमें थोड़ा सा पुदीना डाल दें। बहुत अच्छा स्वाद मिलेगा।
-ब्रोकली में अदरक मिक्स करें।
-टमाटर के सूप में अदरक और लुहसुन दोनों का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है बाद में बारीक कटा धनिया डाल दें।
-दाल सूप बना रहे हैं तो उसमें करी पत्ता और सरसों का छौंक लगाएं। बहुत बढि़या बनेगा।
(ला मैरीडियन होटल के चीफ शेफ देवेंद्र कुमार से रेणु खंतवाल की बातचीत पर आधारित)