फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Tamasic foods decrease the energy of the body

तामसिक भोजन करने से शरीर को नहीं मिलती है शक्ति और ऊर्जा

Wed, 05 Sep 2018 10:56 AM IST
डॉ. विनोद वर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ
डॉ. विनोद वर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Tamasic foods decrease the energy of the body
तामसिक गुण वाले भोजन में प्राण ऊर्जा नहीं होती। इससे वह शक्ति और ऊर्जा नहीं आती, जिसे आयुर्वेद में ओजस कहा जाता है।भोजन प्रमुख रूप से तीन तरह का होता है। सात्विक भोजन में दूध, दही, 
विज्ञापन

चावल, हरी सब्जियां मीठे फल, नारियल, सौंफ, इलायची आ आती हैं। बढ़िया किस्म का मांस, शराब, अधिकांश मसाले और फल आदि राजसिक गुण वाले होते हैं।

तेज गंध वाले तथा नींद लाने वाले खाद्य पदार्थ तामसिक गुण वाले होते हैं। प्याज, तेल या चर्बी वाले खाद्य, शराब, दवाइयां, कॉफी, तंबाकू आदि ऐसे पदार्थ हैं, जिन्हें तामसिक गुण वाला माना जाता है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और रासायनिक पदार्थों से तैयार रस (फलों से निकाले रस नहीं) तामसिक गुण वाले होते हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रकार रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशक दवाओं से उगाए गए खाद्य पदार्थों की प्रकृति तामसिक होती है। इन खाद्य पदार्थों के उपयोग से व्यक्ति आलसी बनता है। ऐसे भोजन में प्राण ऊर्जा नहीं होती। इससे वह शक्ति और ऊर्जा नहीं आती, जिसे आयुर्वेद में ओजस कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसार भर में औद्योगिक रूप से प्रॉसेस्ड तथा तुरंत खाने के लिए तैयार भोजनों की दुकानें चल रही हैं, जहां अस्वास्थ्यकर भोजन परोसा जाता है। हालांकि लोग अब खाद्य टेक्नोलॉजी के हानिकारक प्रभाव से परिचित होते जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed