यूं मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी स्वीट कार्न की सब्जी, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तक आपने स्वीट कॉर्न से बनी बहुत सारी रेसिपी ट्राई की होंगी, लेकिन इसकी सब्जी शायद ही खाई होगी। रोज-रोज वहीं सब्जियां बनाकर बोर हो गए हैं तो क्यों न आज ये नई रेसिपी बना ली जाए। आइए जानते है स्वीट कॉर्न की सब्जी की आसान रेसिपी...
-एक कप मकाई के दाने (स्वीट कार्न) उबले हुए
-एक प्याज बारीक कटा हुआ
-दो टमाटर बारीक कटा हुआ
-एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-एक चम्मच काजू का पेस्ट
-एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-एक चम्मच गरम मसाला
-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-एक छोटा चम्मच जीरा
-नमक स्वादानुसार
-तेल
-बारीक कटी हरी धनिया
विधि
-एक पैन को गैस पर चढ़ाकर उसमें थोड़ा तेल डालें और उसे गर्म करें। जब तेल हल्का गर्म हो तो उसमें एक चम्मच जीरा डालें।
-कुछ सेकेंड बाद कटा हुआ प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। फिर मध्यम आंच पर इन्हें पकाएं।
-जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर पकाएं।
-टमाटर को गलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डालें और 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण में स्वीट कॉर्न के दाने डालकर मिक्स करें।
-दो मिनट बाद आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे करीब नौ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।
-सब्जी को हरी धनिया के पत्तों से सजाएं। फिर इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।