फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   recipe of different style maggi in hindi

यदि एक जैसी मैगी खा-खाकर हो चुके हैं बोर तो इस बार करें ये नया प्रयोग 

Sat, 17 Apr 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Apr 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
recipe of different style maggi in hindi
एक जैसी मैगी खा-खाकर अक्सर बच्चे बोर हो जाते हैं - फोटो : Social Media

मैगी खाना किसे पसंद नहीं होता है, खासकर घर में बच्चों को मैगी खाने का अधिक शौक रहता है लेकिन एक जैसी मैगी खा-खाकर अक्सर बच्चे बोर हो जाते हैं इसलिए इस बार मैगी के साथ कीजिए कुछ अलग प्रयोग। इस बार मैगी में डालिए आलू- गोभी। मैगी झटपट तैयार भी हो जाएगी और घर में बच्चों और बड़ों को इसका स्वाद भी खूब अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं इस नई तरीके की मैगी बनाने का तरीका। 

विज्ञापन

सामग्री-

मैगी- 1 पैकेट

गोभी- 1

आलू- 1

हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च

चाट मसाला, गरममसाला- आवश्यकतानुसार

मैगी मसाला- 1 पैकेट

हींग- 1 चुटकी

नमक और तेल- आवश्यकतानुसार

विधि-
पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें हींग डालें। अब आलू- गोभी डालें। ऊपर से हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक और पानी डालकर सब्जी को पकाएं। सब्जी के पकने के बाद उसमें मैगी और मैगी मसाला डालकर थोड़ा पकाएं। अब इसमें गर्म मसाला और चाट मसाला डालिए। तैयार है गरमागरम आलू-गोभी वाली मैगी। 

विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed