फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Recipe of dal vada cutlet

बिना किसी झंझट घर पर झटपट बनाएं लजीज दाल वड़ा कटलेट, जान लें क्या है बनाने का आसान तरीका

Wed, 04 Jul 2018 08:47 AM IST
टीना आहूजा, कानपुर
टीना आहूजा, कानपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Recipe  of dal vada cutlet
सामग्री  
विज्ञापन

एक कप चना दाल, आधा कप कटा प्याज, आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, दो बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, एक बड़ा चम्मच कटा हुआ कड़ी पत्ता, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।


ऐसे बनाएं 
चना दाल को साफ करके धो लें। अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर दो घंटों के लिए भिगो दें। सारा पानी अच्छी तरह छान लें। एक बाउल में भिगोई हुई चना दाल के एक चौथाई भाग को निकाल लें और एक तरफ रख दें। बची हुई चना दाल को मिक्सर में बिना पानी का प्रयोग किए पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें, भिगोई हुई चना दाल के साथ, सभी बची हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण के दो इंच के चपटे गोल आकार के वड़े बना लें। अब एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाही में तेल गर्म करें, थोड़े-थोड़े वड़े डालकर मध्यम आंच पर उन्हें सुनहरे और करारे होने तक तल लें। अब कढ़ाही से निकलकर हरी चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed