बच्चों के लिए खास तौर पर बनाएं चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिज्जा हर किसी को पसंद होता है। लेकिन सोचिए अगर आपको चॉकलेट का पिज्जा खाने को मिले तो। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा की रेसिपी। जो आपके साथ-साथ बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी। तो आइ्ए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं यम्मी चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा।
सामग्री
चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा बनाने के लिए 180 ग्राम ब्राउनी, 10 ग्राम ब्लैकबैरी, 15 एमएल चॉकलेट सीरप, 4 ग्राम एडिबल फ्लॉवर, 10 ग्राम ब्लूबेरी, 20 ग्राम शक्कर, 10 ग्राम रास्पबेरी, 15 ग्राम फेटी हुई मलाई, 50 ग्राम क्रीम चीज, 70 ग्राम स्ट्रॉबेरी और 4 ग्राम मिंट ले लें।
विधि
चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले आप अवन को 350 डिग्री एफ पर गर्म कर लें। इसके बाद पिज्जा पैन पर क्रीम चीज लगा दें। अब चॉकलेट सीरप, ब्राउनी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी, क्रीम चीज, फेंटी हुई मलाई और शक्कर को अच्छे से मिलाकर ब्राउनी मिक्स कर लें और पैन पर फैला लें।
इसके बाद बेक होने के लिए 20 मिनट तक ओवन में रख दें। बीस मिनट बाद इसे बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब क्रीम चीज, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और शक्कर को एक में मिलाकर बाउल में रख लें। अब इस मिक्सचर को बेक हुई ब्राउनी के ऊपर फैला दें। साथ ही इसके ऊपर बती हुई इसके ऊपर बची हुई ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी डाल दें। ऊपर से क्रीम चीज और चॉकलेट सीरप भी डालें। अब इस तैयार हुई ब्राउनी के ऊपर फेंटी हुई मलाई और मिंट से गॉर्निश करें।