फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   reasons for heart attack in youngsters

इन आदतों से पैदा होता है नौजवानों में 'हार्ट अटैक' ज्यादा खतरा

Thu, 30 Jul 2015 04:02 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
reasons for heart attack in youngsters

दिल का दौरा पड़ना अब सिर्फ बूढ़ों या उम्रदराजों की बीमारी नहीं रह गई है। बल्कि नौजवान भी तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन


उम्र के साथ सेहत कमजोर होना आम बात है लेकिन अगर आपकी उम्र हष्ट पुष्ट रहने की है लेकिन फिर भी ऐसी गंभीर बीमारी का शिकार होने का खतरा है तो उसके पीछे कई कारण हैं।
विज्ञापन


आज जितनी तेजी से बीमारियों के इलाज निकल रहे हैं उतने ही तेजी से बीमारियां बढ़ भी रही हैं और दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जिसकी सूचना पहले से हो, ऐसा हर बार जरूरी नहीं। ऐसे में अपना ध्यान रखना और अपनी आदतों को सुधारना ही एक मात्र उपाए समझ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षणों को न करें नजरअंदाज

reasons for heart attack in youngsters

कई शोधों में पाया गया है कि नौजवानों में  दिल का दौरा पड़ने का खतरा उनकी आदतों के कारण ज्यादा होता है। माना गया है कि नौजवानों में हार्ट आटैक के लक्षणों को नजरअदांज करने की ज्यादा आदत होती है।

सीने में दर्द, गले में दर्द, कमरदर्द और अपच जैसी समस्याओं को भी युवा गंभीरता से नहीं लेते और अगर इनका शिकार होते हैं तो नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इन लक्षणों को समझ कर उनका शुरुआत से ही इलाज करा लेना खुद को हार्ट अटैक से बचाने की तरफ सबसे बढ़ा कदम है।

ज्यादातर लोग जो आगे चल कर इस बीमारी का शिकार होते हैं वह यह कबूल करते हैं कि उन्हें शुरुआत में इसका पता नहीं था या उन्होंने संकेतों को गंभीरता से नहीं लिया और अब खतरा बढ़ गया है।

जंक फूड ने बढ़ा दिया है संकट

reasons for heart attack in youngsters

नौजवानों में दिल का दौरा पड़ने का का एक और कारण है उनका खान पान। जंक फूड यानि यानि बर्गर, पिज्जा, कोलड्रिंग जैसी बाहरी चटर पटर की चीजें ज्यादा खाने से बच्चों और युवाओं में नमक, फैट और कैलोरी ज्यादा हो जाती है।

शरीर में इनकी ज्यादा मात्रा होने से सेहत को खतरा होता है। मोटापा भी बढ़ता है और आगे चल कर यह सब दिल का दौरे का कारण बनते हैं। मोटे लोगों में इस बीमारी का खरता और ज्यादा होता है।

गंदी आदतें बना रही हैं बीमार

reasons for heart attack in youngsters

आजकल युवाओं में बहुत कम उम्र से ही शराब और सिगरेट पीने का चलन काफी बढ़ गया है। कोई इसे जरूरत बताता है तो किसी के लिए यह अपने दोस्तों के बीच जगह बनाने का सबसे उम्दा तरीका है। लेकिन असल में ये गंदी आदतें सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं।

कम उम्र से ही इन चीजों का सेवन करने से शरीर में लंबे समय तक वह स्थितियां बन जाती हैं जिनसे आगे चल कर दिल का दौरा पड़ने का खतरा गहराता जाता है। ड्रग्स का सेवन करने से दिल की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है और आप इस बीमारी के और करीब जाने लगते हैं।

डॉक्टर से लें सलाह

reasons for heart attack in youngsters
इनके अलावा कुछ ऐसे भी कारण है जिन पर हमारा जोर नहीं। जैसे कि अगर आपके परिवार का इतिहास ही रहा हो कि सदस्यों को दिल की बीमारी होती है या कितनी कोशिश करलें लेकिन मोटापा पीछा नहीं छोड़ता तो भी यह बीमारी युवाओं को जकड़ लेती है।

लेकिन इस तरह के कारणों का पता चलने पर अपमने डॉक्टर से बात जरूर करें और सलाह लें। पर्याप्त कसरत न करना या शिक्षा की कमी होना भी इन कारणों में शामिल होते हैं। खासकर गरीब या अशिक्षित परिवारों के युवाओं में यह समस्या हो सकती है।

इस तरह रखें अपना ख्याल

reasons for heart attack in youngsters

स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और समय रहते अगर लक्षणों को पहचान लेंगे तो इस खतरे से बच सकते हैं। इसके लिए पांच चीजों का ध्यान रखना है।

धूम्रपान न करें
शारीरिक वजन सही बनाए रखें
किसी न किसी रूप में शारीरिक गतिविधियां जरूर करें
कोशिश करें दिन में दो घंटे से ज्यादा टीवी न देखें
पौष्टिक आहार लेते रहें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed