फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america

दुनिया के सबसे महंगे गोश्त की कहानी

Tue, 27 Nov 2018 05:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america
meat ban - फोटो : file photo

क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा हैम कहां होता है?अगर नहीं, तो चलिए आज आप को उस जगह की सैर कराते हैं।दक्षिणी यूरोप के आइबेरियन प्रायद्वीप पर दो देश आबाद हैं. पुर्तगाल और स्पेन, ये दोनों ही देश अपनी अलग तहज़ीब के लिए जाने जाते हैं।एक दौर था, जब इन दोनों ही देशों ने पूरी दुनिया में विशाल साम्राज्य कायम किया हुआ था।स्पेन की हुकूमत दक्षिणी अमरीका के ज़्यादातर देशों में थी।मेक्सिको भी उसका गुलाम था।वहीं, पुर्तगाल के लोगों ने फिलीपींस से लेकर ब्राजील तक अपना साम्राज्य स्थापित किया हुआ था।

विज्ञापन

खैर, आज बात इनके साम्राज्य की नहीं, बल्कि स्पेन में तैयार किए जाने वाले दुनिया के सबसे महंगे सुअर के गोश्त यानी हैम की,ये इतना महंगा है कि दाम सुनेंगे तो आप के होश उड़ जाएंगे।सुअर की एक टांग क़रीब सवा तीन लाख रुपए की बिकती है।पर, इन्हें तैयार किस तरह से किया जाता है, वो जानने के बाद आपको ये क़ीमत वाजिब लगेगी।

विज्ञापन

 

pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह पाने वाले एदुआर्दो - फोटो : bbc

तो, चलिए चलते हैं स्पेन की सैर पर

आइबेरियन प्रायद्वीप में पिछले दो हज़ार साल से भी ज़्यादा पहले से सुअर का गोश्त बड़े चाव से खाया जाता रहा है।रोम के कवि मार्शल ने पहली सदी ईस्वी में आज के स्पेन में सुअर का मांस खाने का ज़िक्र अपनी किताब में किया था।तब से लेकर आज तक स्पेन के ग्रामीण इलाक़ों में हर जश्न में सुअर की बलि देने का रिवाज है।बलि देने के बाद बाक़ी गोश्त तो तुरंत पकाकर खा लिया जाता है. पर, उसके पिछले पैरों और ख़ास तौर से पुट्ठों को रख लिया जाता है।
इन्हें सुखाकर ही हैम तैयार होता है।जमोन या हैम, स्पेन की संस्कृति का अहम हिस्सा है। छोटे गांव हों या बड़े शहर, स्पेन में हर जगह सुअर के गोश्त की बड़ी अहमियत है।स्पेन के लोग हर साल करीब एक लाख साठ हजार टन सुअर का मांस चट कर जाते हैं,दुनिया के किसी और देश में सुअर का मांस इतनी तादाद में नहीं खाया जाता।हैम यूं तो हर सुअर के पुट्ठे से तैयार हो सकता है. मगर स्पेन की ख़ास काली नस्ल की सुअरों के हैम को सबसे स्वादिष्ट माना जाता है।

 

pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america
pig meat - फोटो : bbc
इसका स्वाद ही अलग होता है।जैसे, फ्रांस में वाइन को किसी खास इलाके की पहचान माना जाता है। वैसे ही स्पेन के जबुगो इलाके में जो सुअर पाला जाता है, उनका हैम सबसे स्वादिष्ट माना जाता है।ये अंडालुसिया नाम के छोटे से कस्बे के करीब के इलाकों में पाली जाती हैं।स्पेनिश भाषा में इन खास नस्ल के सुअरों से बने हैम को हमोन आइबेरिको डे बेलोटा के नाम से जाना जाता है।असल में ये इलाका घास के मैदानों वाला है।इसे डेहेसा कहते हैं।मध्य और दक्षिणी स्पेन के अलावा पड़ोसी देश पुर्तगाल में फैले इस इलाके में खेती भी होती है, जंगल भी हैं और चारागाह भी यहां का इकोसिस्टम, कम शोषण की वजह से बचा हुआ है,यहां ख़ास तरह के ओक यानी शाहबलूत के पेड़ मिलते हैं इनके फल खाकर ही भेड़ें अपना पेट भरती हैं।स्पेन के इस इलाके में रहते हैं एदुआर्दो डोनाटो वो कभी शहर में रहा करते थे।मगर बेहतर जिंदगी की तलाश में एदुआर्दो 1989 में जबुगो आकर बस गए।वो क़ुदरत के करीब वक़्त गुज़ारना चाहते थे।
विज्ञापन

pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america
पिग वायरस

उन्होंने थोड़ी सी जमीन खरीदी और 1995 में सुअर पालने का धंधा शुरू किया।हैम की पहली किस्त उन्होंने करीब दस साल बाद यानी 2005 में तैयार की  वो अपने सुअरों को पालने में केमिकल का जरा भी इस्तेमाल नहीं करते न ही उन्हें हॉरमोन के इंजेक्शन देते हैं।वो सुअरों को काटने से पहले उन्हें क़ुदरती तौर पर बढ़ने देते हैं यही वजह है कि उनके फार्म में तैयार हैम, दुनिया का सबसे महंगा है. क्योंकि इसकी लागत भी ज्यादा है।करीब 3 लाख 28 हजार रुपए कीमत की सुअर की एक टांग बेचने वाले एदुआर्दो के हैम को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है।
        

pork is the most costliest meat of the world which is very demand in south america
olive oil

एदुआर्दो का सुअर फ़ार्म के पास ही एक नेशनल पार्क है। ये संरक्षित इलाक़ा है।यहां पेड़ों की कटाई नहीं होती ,नतीजा ये कि उनकी सुअरों को साल भर प्राकृतिक तौर पर खाना उपलब्ध रहता है।

वो एक्रोन यानी ओक के पेड़ के फल खाकर पेट भरते हैं यही वजह है कि इन सुअरों का मांस अलग ही तरह का स्वाद देता है।जो फल और बीज यहां मिलते हैं, वो सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।ये बात ख़ुद अमरीका का नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फ़ार्मेशन कहता है।यहां पर शाहबलूत के पेड़ों की कई नस्लें मिलती हैं, जो अलग-अलग वक़्त पर फल देती हैं।सो सुअरों के लिए साल भर खाने का इंतज़ाम होता है।

आइबेरिया की सुअरें आम तौर पर काले रंग की होती हैं।मगर, एदुआर्दो की भेड़ों का रंग सुनहरा भूरा होता है.इनके शरीर पर चकत्ते होते हैं।ये नस्ल काली सुअरों की ज्यादा मांग की वजह से कमोबेश खत्म हो चली थी. मगर आज एदुआर्दो के फार्म में ये आबाद हैं।इस नस्ल के सुअर को काटने से पहले करीब तीन साल तक पाला-पोसा जाता है।तभी इनका हैम अच्छा तैयार होता है।सही वजन होने पर सुअरों को काट कर उसके पिछले पैर अलग कर लिए जाते हैं. बाक़ी मांस को तो तुरंत इस्तेमाल किया जाता है।

 

इस हैम को स्लाइस करने यानी पतली परत में काटने का हुनर भी अलग होता है. इसके लिए भी हुनरमंद लोग ही बुलाए जाते हैं।वो काट कर चखने वालों के सामने हैम के टुकड़े रखते जाते हैं. ऊपरी हिस्से के मांस का अलग स्वाद होता है. वहीं खुरों के पास के टुकड़ों का स्वाद अलग तरह का होता है।स्पेन के बड़े और मशहूर रेस्टोरेंट में हैम को काटने के बड़े आयोजन हुआ करते हैं. इन्हें सामान्य तापमान पर काटकर तुरंत परोसा जाता है, ताकि स्वाद न बिगड़े एदुआर्दो कहते हैं कि, 'हम पैसे कमाते हैं जीने के लिए. न कि पैसे कमाने के लिए जी रहे हैं।तभी तो, वो दुनिया का सबसे महंगा हैम तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed