फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Monsoon 2024 Snacks Recipe khasta kachori recipe in hindi

Monsoon 2024 Snacks Recipe: बारिश में चाय के साथ पकोड़े नहीं, बनाकर खिलाएं खस्ता कचौड़ी

Thu, 29 Aug 2024 09:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 Aug 2024 09:19 AM IST
सार

मानसून के लिए कुछ अलग अलग व्यंजनों और उनकी आसान रेसिपीज के बारे में जान लीजिए। बारिश का मौसम में आप थोड़ी सी दाल भिगोकर रख सकते हैं। मूंग दाल कई स्नेक्स बनाने के काम में आ सकती है। 

विज्ञापन
Monsoon 2024 Snacks Recipe khasta kachori recipe in hindi
खस्ता कचौड़ी - फोटो : Instagram

विस्तार

khasta kachori recipe in hindi: मानसून आते ही गर्मागर्म चाय के साथ चटपटा नास्ता करने की चाह बढ़ जाती है। गर्मियों में आप जितना तला भुना खाने से बचते हैं, बारिश के मौसम में उतना ही पकौड़ों की तलब होने लगती है। हालांकि मानसून में लगभग हर दिन बारिश जैसा मौसम बनने लगता है। अब हर दिन पकोड़े खाना मुमकिन नहीं, ऐसे में मानसून के लिए कुछ अलग अलग व्यंजनों और उनकी आसान रेसिपीज के बारे में जान लीजिए। बारिश का मौसम में आप थोड़ी सी दाल भिगोकर रख सकते हैं। मूंग दाल कई स्नेक्स बनाने के काम में आ सकती है। 

विज्ञापन


इस बार मूंग दाल से खस्ता कचौरी बनाने की आसान विधि जान लीजिए। इस विधि से गेंहू के आटे की बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाई जा सकती है। इसके इसके लिए आटे में सूजी मिलाकर गूंद लें। ये कचौड़ी की क्रिस्पी बना देगा। वहीं मैदे की कचौरी बहुत खस्ता बन सकती है। इसलिए अपने स्वाद के मुताबुिक दोनों ही आटे से कचौड़ी बना सकते हैं। 
विज्ञापन


खस्ता कचौड़ी बनाने की सामग्री

एक कप आटा, दो चम्मच सूजी , दो चम्मच बेसन, एक कप भीगी हुई मूंग की दाल, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, हींग, नमक, हरी धनिया, अमचूर, तेल।

कचौड़ी बनाने की विधि

  1. भीगी हुई मूंग की दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। 
  2. अब मैदा या गेहूं के आटे में सूजी मिलाकर एक चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ लें।
  3. गूंथे हुए आटे को कपड़े से ढककर रख दें।

कचौड़ी की स्टफिंग 

  1. कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, सौंफ, धनिया पाउडर, कुटा हुआ साबुत धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बेसन को मिलाकर धीमी आंच पर भून लें।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. अब इस मिश्रण में दरदरी पिसी दाल डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए पका लें। फिर अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला पकाएं।
  4. जब दाल अलग अलग होने लगे तो समझ जाएं कि मसाला पक गया है।
  5. इस स्टफिंग को ठंडा करें समान अनुपात में गोल बाॅल्स तैयार कर लें।


खस्ता कचौड़ी रेसिपी

  1. गूंथे हुए आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार अच्छी तरह से गूंद लें। फिर छोटी लोइयां बना लें।
  2. लोई को कटोरी जैसा आकार देकर उसमें मसाले की तैयार बाॅल रखें और पोटली की तरह बनाते हुए बंद कर दें।
  3. अब इसे छोटी पूरी के आकार में बेल लें, बेलते समय थोड़ा मोटा ही रखें।
  4. एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करे और खौलते तेल में कचौड़ियां डालकर धीमी आंच पर डीप फ्राई करें।
  5. सुनहरी होने तक सभी कचौरियों को तलें, गर्मागर्म खस्ता कचौरियां तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed