फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make new recipe perfect tea time snacks jackfruit pakoda

शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है कटहल के पकौड़े, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान

Tue, 20 Apr 2021 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 20 Apr 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
make new recipe perfect tea time snacks jackfruit pakoda
Jackfruit

कटहल की सब्जी तो हर किसी ने खाई होगी। लेकिन कटहल के पकौड़े सुनने में थोड़े अजीब लग रहे होंगे। लेकिन बता दें कि कटहल से तैयार इन पकौड़ों को खाने के बाद आपके इसके स्वाद को जरूर मिस करेंगे। तो इस बार टी टाइम स्नैक्स में कुछ हटके बनाने का मन है तो एक बार इस खास सब्जी के पकौड़े जरूर ट्राई करें। आगे जाने इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।

विज्ञापन

सामग्री :
 कच्चा कटहल-  आधा किलो
 नमक- स्वादानुसार
 हींग- चुटकी भर
 बेसन-एक कप
 चावल का आटा- आधा कप
 हरी मिर्च-  2 बारीक कटी हुई
 लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
 धनिया पाउडर- आधा चम्मच
 अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
 गरम मसाला- आधा चम्मच
 अजवाइन- आधा चम्मच
 तेल- तलने के लिए

 

विधि : 
कटहल का छिलका छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। बीज का छिलका भी निकाल दें। कुकर में कटहल, आधा कप पानी, आधा चम्मच नमक व चुटकी भर हींग डालकर मिलाएं। कुकर बंद करें और एक सीटी आने तक पकाएं। गैस बंद करें और कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें। पानी निथार लें। बड़े बर्तन में एक कप बेसन, चावल का आटा, नमक और आवश्यकतानुसार पानी की मदद से घोल तैयार कर लें। अब इस घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। इस घोल में एक चम्मच तेल डालकर मिलाएं। सबसे अंत में इस घोल में उबला हुआ कटहल डालकर मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेसन में डूबे कटहल के टुकड़ों को गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक दोनों ओर से तल लें। कटहल के पकौड़ों को तलते वक्त ध्यान रखें कि इसे तलने में छह से सात मिनट का वक्त लगेगा। पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इन पकौड़ों को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या चिली सॉस के साथ पेश करें।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed