फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   lauki kabab easy recipe at home

मिनटों में ऐसे बनाएं लौकी के कबाब, स्वाद ऐसा कि कभी नहीं भूलेंगे

Wed, 13 Mar 2019 08:42 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 13 Mar 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
lauki kabab easy recipe at home
lauki ke kofte

लौकी के सेवन से होने वाले फायदों से भी आप अच्छे से वाकिफ होंगे। मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन, डायट्री फायबर, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक से भरपूर लौकी को खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। आज तक आपने लौकी की सब्जी से लेकर बर्फी खाई होगी, लेकिन क्या कभी लौकी के कबाब के बारे में सुना है। सुनने में आपको लग रहा होगा कि इन्हें बनाना मुश्किल होता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं लौकी के कबाब बनाने का तरीका...

विज्ञापन

lauki kabab easy recipe at home
grated lauki
लौकी के कबाब बनाने के लिए सामग्री:
-लौकी- 1
-सत्तू- 80 ग्राम
-ब्रेड का चूरा- 1 कप
-जीरा- 1 टेबल स्पून
-अमचूर- 1/2 टेबल स्पून
-गर्म मसाला पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
-लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
-तेल- 5-7 टेबल स्पून
-नमक- स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

lauki kabab easy recipe at home
lauki ke kofte
लौकी के कबाब बनाने का तरीका:
-सबसे पहले जीरे को तवे पर फ्राई कर बारीक पीस लें। इसके बाद लौकी को अच्छे से धोकर छीलकर काट लें और इसके बीज निकाल लें। अब लौकी को कद्दूकस कर लें और फिर हाथ से दबा कर उसका पानी निचोड़ लें।
-अब लौकी में सत्तू, जीरा, गरम मसाला, अमचूर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर मैश कर लें। आपका कबाब के लिए मिक्सचर तैयार है।
-मिश्रण को हाथ से दबाकर छोटी-छोटी टिकिया बना लें और उसके दोनों ओर ब्रेड का चूरा लगा दें।
-अब एक पैन को गैस पर तेज आंच पर रखें और उसमें तेल डालें और गर्म करें। तेल के गर्म होने पर उसमें टिकिया फ्राई करें। जब लौकी की टिकिया ब्राउन कलर की फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें।

आपके लौकी के कबाब बनकर तैयार हैं। अपने बच्चों को लौकी के कबाब को हरी चटनी या टोमटो सॉस के साथ सर्व करें। आप चाहे तो आटे या मैदे की रोटी के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed