{"_id":"5aeff1cb4f1c1b6e098b86b7","slug":"know-the-recipe-of-lip-smacking-crispy-fried-kurkuri-bhindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे स्टार्टर हो या स्नैक्स अब मसालेदार कुरकुरी भिंडी बढ़ाएगी जायका","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
चाहे स्टार्टर हो या स्नैक्स अब मसालेदार कुरकुरी भिंडी बढ़ाएगी जायका
धीरज भंडारी, शेफ
Updated Wed, 09 May 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
भिंडी- 250 ग्राम, हल्दी पाउडर - आधा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच, जीरा पाउडर- एक छोटा चम्मच, गरम मसाला- एक छोटा चम्मच, चाट मसाला- एक छोटा चम्मच, अजवाइन- आधा छोटा चम्मच, सुखे पुदीने के पत्ते- एक छोटा चम्मच, हींग - चुटकी भर, बेसन- आधा कप, सूजी और चावल का आटा- एक चौथाई कप, नमक- स्वादानुसार
सजाने के लिए- करी पत्ता, अमचूर पाउडर- एक छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल- तलने के लिए
यों बनाएं
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद ऊपर और नीचे के हिस्से को काटकर भिंडी को लंबाई में दो भागों में काट लें। चम्मच या चाकू से भिंडी के अंदर के दानों को निकाल लें और भिंडी को पतले भागों में काट लें। अब भिंडी को बनाने के लिए मसाला तैयार करें। इसके लिए एक बड़ा कटोरा लीजिए और उसमें नमक और सभी सूखे मसालों को अच्छे से मिला लें। अब इन मसालों में भिंडी को लपेट लें। अतिरिक्त मसालों को हटाने के बाद भिंडी को गर्म तेल में हल्के भूरे और कुरकुरे होने तक तलें। भिंडी में नमक चख लें। अगर जरूरत हो, तो और नमक मिला लें। तलने के बाद भिंडी के ऊपर चाट मसाला छिड़कें। अब इसे तले हुए करी पत्तों से सजाएं और परोसें।