फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Holi 2019: chocolate gujiya recipe

इस होली घर पर बनाए स्वादिष्ट चॉकलेट गुजिया, मेहमान भी कह उठेंगे 'YUMMY'

Sun, 17 Mar 2019 07:49 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 17 Mar 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019: chocolate gujiya recipe
chocolate gujiya - फोटो : facebook

होली खेलने के मजा दोगुना हो जाता है जब साथ में घर की बनी गुजिया खाने को मिल जाए। जब तक होली के दिन गुजिया खाने के लिए न मिल जाए तब तर यह त्योहार अधूरा लगता है। आज तक आपने मावे की गुजिया बहुत खाई होंगी, लेकिन इस होली हम आपको बता रहे हैं दो तरह की खास गुजिया की रेसिपी के बारे में। आइए जानते हैं नारियल और चॉकलेट गुजिया की रेसिपी के बारे में...

विज्ञापन

Holi 2019: chocolate gujiya recipe
chocolate gujiya
चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सामग्री:
-1 कप मैदा
-2 कप मावा
-1 1/2 कप चीनी
-1/2 टेबल स्पून इलायची पाउडर
-100 ग्राम चॉकलेट चिप्स
-घी
-पानी
-फ्रेश क्रीम
-फाइन चॉकलेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2019: chocolate gujiya recipe
chocolate gujiya

चॉकलेट गुजिया बनाने का तरीका:
-सबसे पहले मैदे में घी और पानी मिलाकर इसे गूंथ लें और इसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि मैदा ज्यादा नर्म ना गूंथा हों। अब स्टफिंग की तैयारी करेंगे। धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें। पैन गर्म होने पर इसमें मावा डालें और ब्राउन होने तक भूनें। मावा के ब्राउन हो जाने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर तक फ्राई करें। अब इस मिक्सचर को ठंडा होने दें। अब इसमें चॉकलेट चिप्स अच्छे से मिला लें।
-अब मैदे से पूरियां बेलें। पूरियों में तैयार किया हुआ मिक्सचर भरें और गुजिये का आकार देते हुए फोल्ड करें। आपको अगर इसे फोल्ड करने में दिक्कत हो रही है तो इसे सांचे की मदद से आकार दे सकते हैं।
-अब गुजिया को फ्राई करने के लिए गैस में तेज आंच पर एक कढ़ाई में घीगर्म करें। घी के गर्म होने पर इसमें गुजिया डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपकी चॉकलेट गुजिया बनकर तैयार है। अब इसे आप चॉकलेट और क्रीम से सजाकर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed