फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Holi 2019: badam gulab kheer recipe

इस होली मेहमानों को बनाकर खिलाएं बादाम गुलाब की खीर, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Wed, 20 Mar 2019 09:03 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 20 Mar 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019: badam gulab kheer recipe
kheer

होली के मौके पर सभी लोगों के घर गुजिया, दही बड़े, चिप्स और भी कई तरह के लजीज व्यंजन बनते हैं, लेकिन अगर आप इस होली मेहमानों के लिए कुछ स्पेशन बनाने का सोच रहे हैं तो बादाम गुलाब खीर बना सकती हैं। इसका स्वाद चखते के साथ मेहमान आपकी तारीफ तो करेंगे ही और साथ रेसिपी भी पूछेंगे। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है।

विज्ञापन

Holi 2019: badam gulab kheer recipe
इस होली मेहमानों को बनाकर खिलाएं बादाम गुलाब की खीर
सामग्री:
फुल फैट दूध- 2 लीटर
चावल- 120 ग्राम
चीनी- 40 ग्राम
गुलाब जल- 3-4 बूंद
बादाम- 100 ग्राम
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 10 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ बादाम- 25 ग्राम 
विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2019: badam gulab kheer recipe
इस होली मेहमानों को बनाकर खिलाएं बादाम गुलाब की खीर
बादाम गुलाब की खीर बनाने की विधि:
सबसे पहले बादाम गुलाब की खीर को बनाने के लिए चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें। एक कड़ाही में दूध को धीमी आंच पर तब उबाले जब तर दूध आधा न रह जाए। अब भीगे हुए चावलों में से दूध निकालकर उन्हें दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक चावल गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें कटे हुए बादाम डालकर 15 मिनट तक पकाएं। जब खीर गाढ़ी और मलाईदार हो जाए तो इसमें चीनी मिलाएं। 

अब इस खीर को ठंडा होने के लिए रख दें। जब खीर ठंडी हो जाए तो इसमें गुलाबजल मिलाएं। खीर को फ्रीज में रख दें। जब खीर को सर्व करें तो उस पर घिसे हुए बादाम और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed