{"_id":"64d896dbf058b55838fdea95f102d59f","slug":"health-risk-of-not-washing-pyjamas-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों तक पहनते हैं एक ही पैजामा तो जान लें यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कई दिनों तक पहनते हैं एक ही पैजामा तो जान लें यह खतरा
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के इस मौसम में कपड़े न सूखने के डर से अगर आप एक ही पैजामा बिना धोए कई दिनों तक पहनते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए कई बड़े खतरों का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो लंबे समय तक एक ही बिना धोए पहनने से त्वचा के संक्रमण, सिस्टिसिस और एमआरएसए जैसे घातक संक्रमणों का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने लोगों के हाइजीन से संबंधित अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि औसतन पुरुष दो हफ्तों तक एक पैजामा को साफ नहीं करते जबकि महिलाएं 17 दिनों तक एक ही पैजामा पहनती हैं।
शोधकर्ता सैली ब्लूमफील्ड के अनुसार, ''पैजामा लंबे समय तक त्वचा को ढ़ंके रखते हैं? अगर ये साफ न हों तो की हानिकारक बैक्टीरिया को त्वचा में घुसने में मदद भी करते हैं। ये त्वचा, यूरिनरी ट्रैक और पेट में संक्रमण का कारण भी हो सकते हैं।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि सप्ताह में कम से कम एक बार पैजामा को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है।