कभी-कभी पीने का बहाना देगी यह जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ कभी-कभी पीने पर भी अगर आपको नाराजगी का सामना करना पड़ता है तो यह जानकारी आपके काम की है।
डेली मेल पर प्रकाशित खबर की मानें तो कभी-कभी शराब का सेवन करने वाले लोग उम्र बढ़ने पर दूसरों की अपेक्षा अधिक फिट रहते हैं।
इस मामले में है शराब फायदेमंद
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 45 से 69 साल की उम्र वाले 30000 लोगों पर अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।
उनका मानना है कि जो लोग हफ्ते में चार बार बहुत थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, उन्हें बढ़ती उम्र में चले, उठने, बैठने जैसी गतिविधियों में कम दिक्कत होती है और वे अधिक फिट रहते हैं।
नहीं पीते तो होगा यह नुकसान!
शोध में यह भी पाया गया कि जो लोग बिल्कुल शराब का सेवन नहीं करते हैं उन्हें उम्र बढ़ने के साथ-साथ फिटनेस से संबंधित समस्याएं 27 प्रतिशत अधिक होती हैं।
हालांकि शोधकर्ताओं ने बहुत अधिक शराब के सेवन से होने वाली समस्याओं को भी माना है। यह शोध एज एंड एजिंग जर्नल में प्रकाशित हुआ है।