फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Food Instagrammer of the Year 2019 Meghana Kamdar exclusive interview

फूड इंस्टाग्रामर का अवॉर्ड जीतने वाली मेघना से EXCLUSIVE मुलाकात, बताए अपने मुश्किल दिनों के राज

Wed, 01 May 2019 11:39 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 01 May 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Food Instagrammer of the Year 2019 Meghana Kamdar exclusive interview
Meghna Kamdar - फोटो : social media

साल 2019 की फूड इंस्टाग्रामर का अवॉर्ड जीतने वाली मेघना कामदार डिजिटिल दुनिया की सेलेब्रिटी शेफ हैं। सोशल मीडिया पर इनके 20 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। मेघना अपनी टेड एक्स प्रस्तुतियों से जिंदगी में सेकेंड इनिंग्स खेलने वालों की प्रेरणा बन चुकी हैं। मेघना से अमर उजाला की एक एक्सक्लूसिव मुलाकात।

विज्ञापन


बैंकिंग में अपना स्थापित करियर छोड़ डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में कामयाबी तक का जीवन का बदलाव कैसा रहा?
विज्ञापन

हमारी ज़िंदगी में कई निर्णय हमारे आसपास के बदलाव से प्रभावित होते हैं। मेरी ज़िंदगी में बदलाव मेरी बदली प्राथमिकताओं की वजह से आया। मैं कॉलेज के दिनों से ही नौकरी करने लगी थी। बैंकिंग में भी बहुत कामयाबियां हासिल की। फिर मैं जब मां बनने वाली थी तो तमाम तरह की दिक्कतें आईं। इसी वजह से मुझे नौकरी छोड़नी पड़ी और पर काम न करना भी एक अलग परेशानी है। जिसे लोग दूसरी पारी कहते हैं, वह मेरे लिए वह एक नई शुरूआत साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Food Instagrammer of the Year 2019 Meghana Kamdar exclusive interview
Meghna Kamdar - फोटो : social media

करियर पर ध्यान देने वाली लड़कियां पहले तो शादी जल्दी नहीं करना चाहतीं, दूसरे अब मां बनने की उम्र भी बढ़ती जा रही हैआपके भीतर मां बनने के बाद क्या बदलाव आए?
किसी दूसरी जिंदगी को नौ महीने कोख में पालना बहुत मुश्किल है। लड़कियां इसी वजह से इन दिनों शादी और बच्चे पैदा करने से बचती हैं। मुझे भी लगा था कि मां बनूंगी तो घरवालों की खूब मदद मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कई बार मुझे अपने फैसले पर पछतावा सा भी लगा। लेकिन मेरे पति ने मेरी बहुत मदद की। उन्होंने अपने काम का समय बदला और जब मेरी गोद में नन्हीं परी आई तो उसने सब कुछ बदल दिया। 
 

आप अपनी कामयाबी का राज क्या मानती हैंशेफ निगेला लॉसन आपकी फेवरिट रहीं हैं, उनकी कोई बात जो आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करती है

मेरे फूड वीडियोज को लेकर शुरूआत में मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ा। बड़े बड़े शेफ मेरे काम में खामियां निकालते थे, लेकिन दर्शकों को यही बातें अच्छी लगती रहीं। मेरा शुरू से मानना रहा है कि फूड वीडियोज में जो कुछ भी बनाना दिखाते हैं, उससे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों और कस्बों तक के यूजर्स का फायदा होना चाहिए। निगेला लॉसन से मैंने यही सीखा। अगर आप किसी मुश्किल डिश को आसानी से बनाना सीखा सकते हैं तो वही डिजिटल के यूजर्स से आपको सीधे जोड़ सकता है।

Food Instagrammer of the Year 2019 Meghana Kamdar exclusive interview
Meghna Kamdar - फोटो : social media

सोशल नेटवर्क पर आप के 20 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं, क्या लगता है मंजिल मिल चुकी है या अभी और आगे जाना है?
मैं तकदीर में यकीन नहीं करती। मुझे अपनी तदबीर पर भरोसा है। मैं इस तरफ सोचती भी नहीं कि मेरे इतने फॉलोअर्स हो चुके हैं। कामयाबी तक पहुंचना मुश्किल होता है लेकिन कामयाबी पाने के बाद उसे बरकरार रखना ज्यादा चुनौती भरा है। मुझे अब भी यही लगता है कि ये तो बस शुरूआत है। 
 

आपको बेस्ट फूड इंस्टाग्रामर का अवॉर्ड मिला। बड़े बड़े ब्रांड्स आपके साथ काम कर रहे हैं? ये तरह तरह के फूड वीडियो की प्रेरणा आपको कहां से मिलती है?
मुझे हर उस चीज से प्रेरणा मिलती है जो जमीन से जुड़ी है। मैं किसानों से मिलती हूं, सब्जीवालों से बात करती हूं। फल उगाने वालों से जानकारी लेती हूं। खाने में पड़ने वाली हर चीज की एक अलग खुशबू होती है और इसी खुशबू को मैं अपनी डिशेज के जरिए दुनिया तक पहुंचाना चाहती हूं।

Food Instagrammer of the Year 2019 Meghana Kamdar exclusive interview
Meghna Kamdar - फोटो : social media

कैसा महसूस होता है, जब आप खुद दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं

बहुत अच्छा लगता है जब कोई छोटी बच्ची अपनी मां के लिए कुछ बनाने के लिए मुझे मैसेज करती हैं। या कोई महिला जब अपने पति को रिझाने के लिए खास केक बनाने के लिए मेरी मदद मांगती है। रूस की एक महिला ने एक बार मुझे फोन करके बताया कि तीन बच्चों की मां बनने के बाद वह दूसरी पारी शुरू करना चाहती है और उन्हें मेरे वीडियोज से काफी प्रेरणा मिली। यही जीवन का असली आनंद है।
 

कोई खास संदेश जो आप देना चाहें?
मैं टेडएक्स में भी यही कहती रही हूं कि अपने दिन भर के समय से कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। मेरा वजन कभी 80 किलो हुआ करता था पर मैंने मेहनत करके उसे कम किया। आपके सपनों पर कोई टैक्स नहीं है तो सपने देखना न छोड़ें। उम्र सिर्फ एक अंक है और धैर्य एक गुण है। विशेष रूप से नई पीढ़ी अधिक धैर्य रखना सीख सकती है। अगर आप कुछ करने की ठान लें, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed