फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Foie gras ban proposed for New York City restaurants

अब रेस्टोरेंट में आपको नहीं मिलेगी ये डिश, लग सकता है प्रतिबंध

Wed, 06 Feb 2019 02:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Feb 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Foie gras ban proposed for New York City restaurants
बत्तख के लिवर से बनाई जाती है यह डिश

अगर आप न्यूयॉर्क जा रहे हैं तो हो सकता है आने वाले दिनों में आपको वहां फोई ग्रास डिश न मिले। यह डिश यहां के रेस्टोरेंट्स मैन्यू से गायब हो सकती है, क्योंकि इस स्वादिष्ट डिश को बैन करने को लेकर एक बिल पेश किया गया है। इस बिल को न्यूयॉर्क सिटी की काउंसलर कार्लिन रिवेरा ने पेश किया है। उनका कहना है कि बिल पेश करने का मकसद फोई ग्रास डिश को यहां अवैध करार देना है, क्योंकि इस डिश से एनिमल क्रूअलिटि बढ़ रही है।  

विज्ञापन

Foie gras ban proposed for New York City restaurants
यहां के एक फीसदी रेस्टोरेंट ही इस डिश को सर्व करते हैं

कार्लिन रिवेरा का कहना है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो बत्तखों पर अत्याचार करने वालों को हर्जाना और जेल की सजा होगी। हर्जाना के तौर पर इस डिश को बनाने वालों को एक हजार डॉलर का जुर्माना और एक साल तक की सजा हो सकती है। रिवेरा का कहना है कि यह डिश न्यूयॉर्क में रहने वाले हर नागरिक की डायट में शामिल नहीं है। सिर्फ यहां के एक फीसदी रेस्टोरेंट ही इस डिश को सर्व करते हैं और उनके लिए यह एक लग्जरी आइटम की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Foie gras ban proposed for New York City restaurants
इस डिश के लिए बत्तखों को जबरन मकई खिलाई जाती है ताकि उनका लिवर बढ़ा हो सके

इस डिश का मतलब ही फैटी लिवर है। इसे बत्तख के लिवर से बनाया जाता है। इसके लिए बत्तखों को जबरन मकई खिलाई जाती है ताकि उनका लिवर बढ़े और उसके बाद इस डिश को तैयार किया जाए। यह एनिमल क्रुअलिटी के तहत आता है। रिवेरा का कहना है कि इस डिश को बनाने से पहले फीडिंग ट्यूब के जरिए जबरन बत्तखों को मकई खिलाई जाती है। यह प्रक्रिया पेटा के तहत पशुओं के साथ होने वाले क्रूर अत्याचार में शामिल है। यह डिश यहां 2500 ईसा पूर्व से चली आ रही है। यह बिल जल्द ही अमेरिकी सुप्रिम कोर्ट में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed