मीनोपोज के बाद 'पांच घंटे' व्यायाम से नहीं होगा ब्रेस्ट कैंसर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीनोपोज के बाद खासतौर पर अधिक वजन वाली महिलाओं के लिए सप्ताह में पांच घंटे व्यायाम सेहत की नई सौगात दे सकता है। इससे उन्हें मोटापे से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कई गुना कम होगा।
एक ताजा शोध के अनुसार पोस्ट मोनोपोजुअल महिलाओं में सप्ताह में 300 मिनट व्यायाम मोटापे को घटाता है, जबकि बाकी के लिए कम से कम 150 मिनट मिनट कसरत करना जरूरी है।
ऐसे बच सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर से
अब तक 100 से अधिक शोधों में यह बात स्वीकार की जा चुकी है कि शारीरिक गतिविधियों का संबंध पोस्ट-मोनोपोजुअल ब्रेस्ट कैंसर से हो सकता है।
कनाडा की अल्बर्टा हेल्थ सर्विस के डॉ. क्रिस्टीन फ्रेडेनरिच और उनके साथियों ने 300 मिनट और 150 मिनट के व्यायाम के बाद बॉडी फैट पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया। इसके लिए 400 पोस्ट-मोनोपोजुअल महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया था।
चहलकदमी, साइकिलिंग और रनिंग जैसी एक्सरसाइज के बाद देखा गया कि 150 मिनट के मुकाबले 300 मिनट व्यायाम करने वाली महिलाओं के औसत वजन में ज्यादा गिरावट आई थी।