फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   excessive texting can harm spine

फोन पर अधिक मैसेजिंग का बड़ा है नुकसान

Sat, 22 Nov 2014 03:20 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
excessive texting can harm spine

दिन का अधिकतर समय अगर आप फोन पर मैसेज टाइप करने में बिताते हैं तो इसका नुकसान आपकी सेहत से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के एक शोध की मानें तो फोन पर अधिक मैसेज टाइप करने वाले लोगों को रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं का रिस्क अधिक होता है।

प्रमुख शोधकर्ता व न्यूयॉर्क के ऑर्थोपेडिक सर्जन केनेथ के. हंसराज ने अपने इस शोध के आधार पर दावा किया है कि स्मार्टफोन पर देर तक टेक्सिटिंग करने से रीढ़ की हड्डी पर उतना ही दबाव पड़ता है जितना 23 किलो वजन का भार रखने से पड़ सकता है।

उनके अनुसार, ''अधिक टेक्सिटिंग करने से शरीर को जो मुद्रा होती है उससे रीढ़ की हड्डी के प्राकृतिक आकार को नुकसान पहुंचता है। इससे सर्वाइकल स्पाइन पर तनाव बढ़ता है और स्पाइनल समस्याएं होती हैं।''
विज्ञापन

कितना पड़ता है तनाव

excessive texting can harm spine

शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने शरीर की मुद्रा, मुद्रा से बनने वाले कोण और तनाव के प्रभाव पर अध्ययन किया है।

उनके अनुसार सामान्य स्थिति में किसी व्यक्ति के सिर का भार 4.5 किलो से 5.5 किलो तक होता है। हर 15 डिग्री के कोण पर झुकने पर यह भार अधिक दबाव देता है।

मसलन, 15 डिग्री झुकने पर यह 12 किलो का दबाव शरीर को देता है, 30 डिग्री पर 18 किलो और 60 डिग्री झुकने पर 27 किलो का भार शरीर को महसूस होता है।

जो लोग रोज दिन में दो से चार घंटे मोबाइल फोन पर टेक्सट‌िंग में बिताते हैं यानी वे साल के 700 से लेकर 1400 घंटे बिताते हैं। ऐसे में इतने समय तक वे 27 किलो वजन का दबाव रीढ़ की हड्डी पर डालते हैं।

कैसे बचें इस समस्या से

excessive texting can harm spine

आज के दौर में तकनीकी का इस्तेमाल न करना संभव नहीं है। ऐसे में क्या तरीका है जिससे तकनीकी के इस्तेमाल के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव संभव हो सके?

हंसराज इस बारे में बताते हैं कि लगातार स्मार्टफोन पर मैसेजिंग या सर्फिंग से बचना चाहिए और जरूरी हो तो थोड़ा ब्रेक लेकर इससे बचाव संभव है।

उनके अनुसार, जब कान, कंधे और पीठ एक सीध में होते हैं, वह मुद्रा रीढ़ की हड्डी के लिए सबसे अधिक आराम की मुद्रा होती है इसलिए ही सीधे बैठने पर जोर दिया जाता है।

यह शोध सर्जिकल टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed