{"_id":"c19c52cb1cb6337d629528fb46804055","slug":"elastic-gels-will-soon-fill-the-wounds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून का बहना रोककर जख्मों को जल्दी भरेगा ये जेल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
खून का बहना रोककर जख्मों को जल्दी भरेगा ये जेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एक नया प्रोटीन आधारित इलास्टिक जैल विकसित किया है जो रोशनी के संपर्क में आने पर त्वचा और रक्त वाहिकाओं के गुणों से जख्मों को जल्दी भरने में मदद करेगा।
विज्ञापन
इस जैल को एक नए पदार्थ फोटोक्रॉसलिंकेबल इलास्टिक लाइक पॉलीपेप्टाइड हाइड्रोजैल से बनाया गया है।
इस इलास्टिक जैल में रोशनी से सक्रिय होने वाली पॉलीपेप्टाइड का प्रयोग किया गया है। हाइड्रोजैल का प्रयोग बायोमेडिसिन के क्षेत्र में किया जाता है।
इसमें मानव ऊतक के गुण होते हैं। जख्म पर लगाने के बाद यह खून का बहना रोककर कोशिकाओं के विकास में मदद करेगा, ताकि जख्म जल्द भर जाए।
ब्रिघम और महिला अस्पताल के बायो मेडिकल विभाग से जुड़े शोधकर्ता नसीम अन्नबी ने कहा कि मनुष्य के शरीर में कई ऊतक लचीले होते हैं, ऐसे में हमारा बायोकॉम्पैटिबल पॉलीपेप्टाइड से बना हाइड्रोजैल बहुत ही लोचदार है, जो रोशनी में आने पर सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन