अब घर पर पैन में ही बनाएं बाजार जैसा एगलेस बटर नान, बेहद आसान है बनाने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने आज तक तंदूर को नान और अवन में बनता देखा होगा, लेकिन अब आप इसे घर पर ही तवे पर भी बना सकते हैं। वो भी बिल्कुल बाजार जैसा फुला हुआ। यही नहीं इसे फुलाने के लिए हम अंडे का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे।
सामग्री
एक किलो मैदा
1 1/2 टेबलस्पून डाई यीस्ट
2 टेबलस्पून पीसी हुई चीनी
1 टेबलस्पून नमक
2 कप दही
1 1/2 कप गुनगुना पानी
-घर पर बाजार जैसी फुली हुई नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें।
-अब मैदे में यीस्ट, पाउडर शुगर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-इसके बाद मैदे में दही मिलाएं।
-अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी मिलाएं और मुलायम आटा गूंद लें।
-अब इस आटे को किचन सरफेस पर सूखा मैदा छिड़ककर दस मिनट के लिए गूंदें।
-आपका आटा तैयार है। इसे दो घंटे के लिए एक बर्तन में डालकर एक साइड रख दें।
-दो घंटे बाद आप देेखेंगे आटा फूलकर दो गुना हो गया है।
-अब इस पर दोबारा थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर गूंद लें।
-इस आटे की लोइयां बना लें। आप चाहे तो इसके लिए चाकू की मदद से बराबर 16 लोइयां काट सकते हैं।
-ऐसा करने से आपकी सारी नान एक जैसी बनेंगी, जो आपको सर्व करने में भी अच्छी लगेंगी।
-एक लोई लें। इसे रोटी के जैसा बेल लें, लेकिन ये ज्यादा पतनी नहीं होनी चाहिए।
-मीडियम आंच पर तवा या पैन रखें। बेली हुई नान को बिना किसी तेल का इस्तेमाल करे दोनों तरफ से सेंक लें।
-एक प्लेट पर नान को रखें और इस पर बटर लगाएं।
-आपका बटर नान बनकर तैयार है। अब इसे मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।