फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Easy Recipe of Aloo Chaat

मसालेदार चटपटा आलू चाट अब घर बनाना बेहद आसान, ये रही रेसिपी

Sat, 12 May 2018 11:11 AM IST
कुकरी एक्सपर्ट, निशा मधुलिका
कुकरी एक्सपर्ट, निशा मधुलिका Updated Sat, 12 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Easy Recipe of Aloo Chaat
सामग्री-  
विज्ञापन

उबले आलू  (कटे हुए) - तीन (250 ग्राम) 
टमाटर (बारीक कटा हुआ)  - एक 
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) -  दो से तीन बड़ा चम्मच 
सेव  - दो बड़ा चम्मच 
तेल - एक बड़ा चम्मच 
धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच से कम
अदरक (बारीक कटा) - आधा इंच 
हरी मिर्च (बारीक कटा) - एक से दो 
नमक - आधा छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
काला नमक - 1/4 चम्मच से कम
हरे धनिया की चटनी - दो छोटा चम्मच
मीठी चटनी - दो छोटा चम्मच

यों बनाएं  
एक पैन में तेल गर्म कीजिए। अब इसमें बारीक कटा अदरक तथा हरी मिर्च डालें और हल्का-सा भून लीजिए। इसके बाद धनिया पाउडर मिलाएं और भूनिए। फिर टमाटर, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, चाट  मसाला, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी भी डालकर मिला लीजिए। सारी सामग्री अच्छे से मिल जाने के बाद गैस बंद कर दें। थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए। आलू चाट बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लें। स्वाद से भरपूर आलू चाट बनकर तैयार है। चाट के ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया और सेव डालकर गार्निश करके इसे परोसिए और खाइए। 


सुझावः
मीठी चटनी के बदले टोमेटो सॉस उपयोग कर सकती हैं। हरे धनिये की चटनी न हो, तो आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं। अगर तीखा अधिक पसंद करती हैं, तो आप हरी मिर्च और बढ़ा सकती हैं। यदि आपके पास अनारदाना हो, तो उसे भी ऊपर से डाला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed