फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली स्वादिष्ट डिश की विधि, दोस्तों को खिलाकर जीत लें उनका दिल

Fri, 26 Apr 2019 10:43 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
easy quick healthy recipes make in less than 15 minutes in summer

गर्मियों का सीजन किचन में समय बिताने के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। मगर पेट जो ना कराए, इस मौसम में जल्दी से खाना बनाकर किचन से छुटकारा पाने का मन करता है। ऐसे में अगर आपके दोस्त घर आ जाएं तो क्या करेंगे। जाहिर सी बात है गर्मियों में बाहर का खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। आपकी इसी मुश्किल का हल निकालने के लिए आज हम बताने जा रहे हैं आसान और 15 मिनट से भी कम समय लेने वाली हेल्दी रेसेपी।तो अपने दोस्तों को इस वीकेंड घर बुलाएं और अपनी स्वादिष्ट रेसेपी से उनका दिल जीत लें। 


 
easy quick healthy recipes make in less than 15 minutes in summer

मैंगो फेटा डिप (साभार: शेफ नरेश चिन्नी) 
सामग्री: 
100g – पके हुए आम 
50g – ग्रीक  फेटा  चीज़ 
5 ml – वाइट  वाइन  विनेगर (सिरका) 
विधि: 
-सभी सामग्री को ब्लेंडर में ग्राइंड कर लें
-आपका डिप तैयार है, एयरटाइट डिब्बे में इसे 2 से 3 दिन तक रख सकते हैं। 


 
easy quick healthy recipes make in less than 15 minutes in summer
चिकन मिंस्ड सलाद (साभार: शेफ वैभव) 
सामग्री:

30 ml – ओलिव  आयल 
200g – चिकन, कटा हुआ 
20g – लहसुन, कटा हुआ 
125g – प्याज , चॉप
नमक स्वादानुसार 
काली मिर्च स्वादानुसार 
50g – गाजर, घिसे हुए 
120g – पत्ता गोभी 
100g – हरा प्याज, बारीक कटा 
सॉस के लिए 
60g – मीठा  चिली  सॉस 
40g – पीनट  बटर 
20g – अदरक, घिसा हुआ 
30 ml – सोया  सॉस 
60g – फ्रेश  सिलंटरो, कटे हुए 
10g –  रेड  पीपर  फलैक्स  
4 – टार्टस 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy quick healthy recipes make in less than 15 minutes in summer
विधि: 
-मध्यम आंच पर एक बड़े कड़ाही में तेल गरम करें।
-चिकन, लहसुन, प्याज, नमक और काली मिर्च डालकर पकाएं, जब तक चिकन पाक ना जाए कभी-कभी टॉस करते रहें।
-गाजर, पत्ता गोभी और हरा प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
-एक छोटी कटोरी में मीठी चिली सॉस, अदरक, पीनट बटर, सोया सॉस और चिली फ्लेक्स मिलाएं। स्मूथ होने तक चलाएं।
-पैन में सॉस डालें। फिर सीलेंट्रो डालकर सबकुछ एक साथ मिलाकर टॉस करें।
-अब मिश्रण को अलग-अलग टार्टस में डालें, हेल्दी सलाद तैयार।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed