फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Diwali 2025 How to Make Besan Laddoos for Ganpati Bhog Recipe Step by Step Process

Diwali 2025: गणेश जी के लिए घर पर तैयार करें बेसन के लड्डू, विधि है बेसन आसान

Mon, 20 Oct 2025 06:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Oct 2025 06:38 AM IST
सार

Diwali 2025: अगर आप दिवाली के दिनों में कामों की अधिकता के कारण भोग की तैयारी भूल जाती हैं, तो इस बार बेसन के लड्डू पहले से बनाकर सुरक्षित रख लीजिए।

विज्ञापन
Diwali 2025 How to Make Besan Laddoos for Ganpati Bhog Recipe Step by Step Process
बेसन लड्डू - फोटो : instagram

विस्तार

Diwali 2025: दीपावली का पर्व आने वाला है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा के लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करें। घर पर खुद से भोग तैयार कर सकते हैं।इस भोग में बेसन के लड्डू का अपना ही विशेष महत्व होता है। गणपति जी को बेसन के लड्डू प्रिय माने जाते हैं। मान्यता है कि दीपावली पर अगर गणपति को सच्चे मन से बेसन लड्डू का भोग लगाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

विज्ञापन


घर पर बेसन के लड्डू बनाना आसान होता है। ऐसी विधि अपनाएं ताकि कई दिनों तक बेसन के लड्डू सुरक्षित रह सके। अगर आप दिवाली के दिनों में कामों की अधिकता के कारण भोग की तैयारी भूल जाती हैं, तो इस बार बेसन के लड्डू बनाकर सुरक्षित रख लीजिए।
विज्ञापन



बेसन के लड्डू के लिए सामग्री

दो कप बेसन, एक कप घी, एक कप पिसी शक्कर या बूरा, आधा चम्मच इलायची पाउडर, स्वादानुसार काजू बादाम एकत्र कर लें। 


बेसन के लड्डू बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालें।

स्टेप 2- धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक बेसन का रंग सुनहरा न हो जाए और खुशबू आने लगे।

स्टेप 3- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

स्टेप 4- जब बेसन हल्का ठंडा हो जाए, तब उसमें बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 5- अब हथेलियों से लड्डू बनाएं और ऊपर से मेवा लगाकर सजाएं।


लड्डू को ताजा कैसे बनाए रखें?

  • लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रखकर ठंडी, सूखी जगह पर रखें।
  • घी की मात्रा थोड़ी अधिक रखने से लड्डू ज्यादा दिन तक नरम बने रहते हैं।
  • ये लड्डू 10–15 दिन तक आसानी से सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed