एक बार घर पर बनाएंगे राम लड्डू, तो बार-बार बनाकर खाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर जब कभी हम बाजार जाते हैं तो हर कोने में एक गोलगप्पे वाला और दूसरा राम लड्डू वाला आपको आसानी से मिल जाएगा और बाजार की आधी भीड़ भी आपको वहीं नजर आएगी। हरी चटनी के साथ मूली के लच्छों के साथ सर्व किए जाने वाले राम लड्डू को कढ़ाई में तलता देख ही मुंह में पानी आ जाता है। क्यों न दिल्ली के इस स्ट्रीट फूड को इस बार घर पर बनाया जाए। आइए जानते हैं राम लड्डू को घर पर बनाने का आसान तरीका...
सामग्री
-250 ग्राम मूंग की दाल
-100 ग्राम चने की दाल
-एक चम्मच चाट मसाला
-दो चम्मच अदरक पेस्ट
-चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-तलने के लिए तेल
-कद्दूकस की हुई मूली
ऐसे बनाएं
सबसे पहले दाल को साफ करें, फिर उसे सात-आठ घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद इसे दरदरा पीस लें। फिर उसमें चाट मसला, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हींग और नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट तक हाथ से फेटें, फिर तेल गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण को हाथ से एककर गोल-गोल करके लड्डू बनाकर रख लें। फिर मध्यम आंच पर इन लड्डुओं को सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद खट्टी चटनी और मूली के साथ इसे परोसें।