फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Crispy Tomato Pakora Recipe in Hindi A Delicious Alternative to Aloo-Pyaaz Pakoras

Crispy Tomato Pakora Recipe : आलू-प्याज छोड़िए, इस रेसिपी से बनाएं लजीज टमाटर के पकोड़े

Sat, 24 May 2025 02:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 02:09 PM IST
सार

Crispy Tomato Pakora Recipe in Hindi टमाटर के पकौड़े बनाना आसान है, साथ ही झटपट तैयार हो जाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं घर पर टमाटर के क्रिस्पी लजीज पकौड़े कैसे बनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Crispy Tomato Pakora Recipe in Hindi A Delicious Alternative to Aloo-Pyaaz Pakoras
टमाटर के पकौड़े की रेसिपी - फोटो : adobe

विस्तार

Crispy Tomato Pakora Recipe in Hindi: भारत में देसी स्नैक्स की बात की जाए तो पकौंडे और समोसे सबसे पहले सूची में आते हैं। पकौड़े की भी कई वैरायटी होती हैं जो हर मौसम में स्वाद के साथ खाए जाते हैं। इसमें आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, पनीर के पकौड़े और ब्रेड पकौड़ा समेत कई तरह के पकौड़ों की लिस्ट बताई जा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के पकौड़े खाएं हैं?

विज्ञापन


अगर आप हर बार एक ही तरह के आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार टमाटर के खट्टे-मीठे, चटपटे और कुरकुरे पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। टमाटर के पकौड़े बनाना आसान है, साथ ही झटपट तैयार हो जाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं घर पर टमाटर के क्रिस्पी लजीज पकौड़े कैसे बनाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


टमाटर के पकौड़े बनाने की सामग्री 

  • दो मीडियम आकार के टमाटर
  • एक कप बेसन
  • दो बड़े चम्मच चावल का आटा
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकीभर हल्दी
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक
  • पानी 
  • तलने के लिए तेल


टमाटर के पकौड़े बनाने की विधि

स्टेप 1- टमाटर के पकौड़े बनाने के लिए टमाटर को गोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि टमाटर के स्लाइस बहुत पतले न हों। 
स्टेप 2- अब एक कटोरे में बेसन, क्रिस्पी करने के लिए चावल का आटा, सभी मसाले, हरी मिर्च, अजवाइन आदि सभी कुछ डालकर अच्छे से मिला लें। 
स्टेप 3- इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। 
स्टेप 4- अब एक बड़ी कढ़ाई में तेल गर्म करें। 
स्टेप 5- टमाटर के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
स्टेप 6- मीडियम आंच पर टमाटर के पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। 
स्टेप 7- जब पकौड़ें अच्छे से तल जाएं तो उन्हें नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।

टमाटर के क्रिस्पी पकौड़े तैयार है। इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या साॅस के साथ परोसें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed