फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Breast cancer warning to older women

स्तन कैंसर से बुजुर्ग महिलाएं भी नहीं है महफूज : सर्वे

Sun, 19 Jul 2015 09:56 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
Breast cancer warning to older women

महिलाओं के लिए निहायत ही संवेदनशील मानी जाने वाली बीमारी स्तन कैंसर से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के मुताबिक अधिक उम्र की कई महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे बढ़ रहे हैं।

विभाग की ओर से किए गए सर्वे में इंग्लैंड की 40 से अधिक उम्र वाली 731 महिलाओं से सवाल-जवाब किए गए। और पाया गया कि हर साल स्तन कैंसर से पीड़ित तीन महिला में से एक महिला की उम्र 70 या उससे अधिक है।

स्तन कैंसर से मौत

Breast cancer warning to older women

सर्वे में बताया गया है कि अधिक उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षणों को पहचानने या समझने में देर करने की संभावना अधिक होती है।

'बी क्लियर ऑन कैंसर' नाम के अभियान में अधिक उम्र की महिलाओं से अपील की गई कि अगर उन्हें अपने स्तन में किसी भी तरह का असहज बदलाव, जैसे कि गांठ, इसके आकार या त्वचा तथा निप्पल में कोई परिवर्तन दिखता है तो वे फौरन अपने डॉक्टर से मिले।

आंकड़ों की मानें तो हर साल स्तन कैंसर से 9,500 महिलाओं की मौत होती है जिसमें से आधी से अधिक (5,400) महिलाओं की उम्र 70 से अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असहज बदलाव

Breast cancer warning to older women

कैंसर रिसर्च की निदेशिका सारा हियोम कहती हैं, "इस अभियान से दो महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पहली ये कि केवल गांठ का ही मतलब स्तन कैंसर नहीं, और दूसरी कि अधिक उम्र की महिलाओं को इससे सबसे अधिक खतरा है।"

वे बताती हैं, "हमें उम्मीद है कि ताजा अभियान महिलाओं, खासकर बुजुर्ग महिलाओं को इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि वे अपने स्तन में किसी भी असहज कर देने वाले बदलाव, चाहे वो गांठ हो, किसी तरह का डिस्चार्ज हो, या निप्पल या त्वचा में किसी तरह का बदलाव हो, के बारे में बताएं।"

इंग्लैंड में स्तन कैंसर महिलाओं के बीच पाया जाने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल लगभग 41,000 महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed