फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Antibiotic resistance

ओएमजी! दाढ़ी बनाते हुए कट लग गया तो जान भी जा सकती है

Tue, 26 May 2015 01:54 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
Antibiotic resistance

एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे अगले 35 साल में तीन करोड़ लोगों की असमय मौत हो सकती है। यह कहना है ब्रितानी सरकार के बनाए एक समीक्षा दल के अध्यक्ष रहे अर्थशास्त्री जिन ओ'नील का।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस चुनौती का मुकाबला नहीं किया गया तो 'आप दाढ़ी बनाते हुए कट जाने जैसे बेहद मामूली घाव से भी मर सकते हैं।'

उनके नेतृत्व में बने समीक्षा दल ने नई एंटीबायोटिक दवाओं को विकसित करने के लिए शोध की राशि में दवा उद्योग से दो अरब डॉलर (1।26 खरब रुपये से ज्यादा) देने की मांग की है।
विज्ञापन

'प्रलय जैसे हालात'

Antibiotic resistance

बीबीसी के विक्टोरिया डर्बीशर कार्यक्रम में ओ'नील ने कहा कि एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोधक या एंटीमाइक्रोबायल का संकट पूरी दुनिया में है।

वह कहते हैं कि वर्ष 2050 तक ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ़्रीका, की अर्थव्यवस्था अमरीका के बराबर हो जाएगी लेकिन खतरा इन देशों में कई गुना होगा।

उनका कहना है, "अगर एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध इसी रफ़्तार से बढ़ता रहा तो वर्ष 2050 में विकासशील दुनिया, ख़ास तौर पर ब्रिक्स देशों में 10 लाख लोगों की हर साल मौत हो सकती है और यूरोप में यह संख्या करीब दो लाख प्रतिवर्ष हो सकती है। यह स्थिति प्रलय आने जैसी ही होगी।"

ओ'नील कहते हैं, "अगर नई एंटीबायोटिक विकसित नहीं की गईं तो रोजमर्रा के काम भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। जैसे कि दाढ़ी बनाते हुए कट जाना, बगीचे में कुछ चुभ जाना आपकी जान ले सकता है। अंग प्रत्यारोपण जैसी चीजें असंभव हो सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed