{"_id":"5afaba934f1c1bd2408b579d","slug":"amazing-health-benefits-of-coconut-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर कम करने से लेकर मोटापा घटाने तक बड़े काम का है नारियल पानी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
शुगर कम करने से लेकर मोटापा घटाने तक बड़े काम का है नारियल पानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण कच्चे नारियल का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।कच्चे नारियल का पानी रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप के स्तर को कम करता है, जिससे दिल के दौरे और अन्य कार्डियोवैस्कुलर रोगों का खतरा कम हो जाता है।
यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके आहार चार्ट में नारियल का पानी होना चाहिए। इसके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है।
पोषक तत्वों और विटामिन जैसे रिबोफाल्विन, नियासिन, थियामिन, पैंटोथेनिक एसिड, कोलाइन और फोलेट्स के कारण इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपके शरीर की प्रतिरक्षाप्रणाली को मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद खनिज, पोटेशियम और मैग्नीशियम गुर्दे की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
यह पानी मूत्रवर्धक के रूप में भी कार्य करता है और मूत्र के प्रवाह और उत्पादन को बढ़ाता है। नारियल के पानी से चेहरा धोने पर मुंहासे की समस्या कम होती है। डॉक्टर अक्सर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह कब्ज, सीने में जलन, पाचनतंत्र की गड़बड़ी को दूर करने में मदद करता है।