फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   yoga for leg pain in hindi

पैरों में दर्द होने पर करें इन आसनों का अभ्यास, मिलेगी राहत

Tue, 15 Jun 2021 09:10 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 15 Jun 2021 09:10 AM IST
सार

योग करके आपको आसानी से पैर दर्द से राहत मिलती है। पैरों में दर्द होने पर आप योग का अभ्यास जरूर करें। पैरों में दर्द होने पर नियमित रूप से योग करने से बहुत हद तक आपको राहत मिल सकेगी इसलिए सर्वांगासन और ताड़ासन का अभ्यास जरूर करें। 

विज्ञापन
yoga for leg pain in hindi
एक उम्र के बाद पैरों में दर्द महसूस होना सामान्य है - फोटो : Social Media

विस्तार

पैर दर्द की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। घर में बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं अक्सर इस दर्द से पीड़ित होते हैं। एक उम्र के बाद पैरों में दर्द महसूस होना सामान्य है। ऐसे में योग करने से आपको बहुत हद तक लाभ मिलेगा इसलिए अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करें। पैर दर्द के लिए किए जाने वाले योग करने में भी बेहद आसान होते हैं। आइए जानते हैं कौनसे योग करने से पैरों के दर्द में राहत मिलती है। 

विज्ञापन

सर्वांगासन
सर्वांगासन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, यह शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक है क्योंकि इससे पूरे शरीर की कसरत होती है। इसे धीरे-धीरे करने पर यह होने लगता है पर शुरुआत में इसे अपनी क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए। इस आसन से थायरॉइड ग्लैंड भी नियंत्रित होता है और शरीर के पाचन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक की क्रियाएं सुचारू होती हैं।

विज्ञापन

शवासन 
शवासन करने से पैरों की मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। इसे कोई भी कर सकता है। बुजुर्ग लोगों के पैरों में अक्सर दर्द रहता है। वे इस आसन को आराम से कर सकते हैं। हाथ और पैरों को आराम से फर्श पर फैलाकर लेट जाएं। लंबी-गहरी श्वास लेकर थोड़ी देर के लिए इसी मुद्रा में बने रहें। नियमित रूप से इस आसन को करने से आपको पैरों के दर्द में राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़ासन
पैरों के दर्द के लिए ताड़ासन का अभ्यास बहुत लाभकारी साबित होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब हाथों को आसमान की तरफ ले जाएं और एड़ियों को ऊपर की ओर उठाकर शरीर को ऊपर की ओर खींचें। महिलाओं को इस योग का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। इससे उनको पैर दर्द में बहुत राहत मिलती है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed