फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Aids Day 2019: हर एचआईवी पीड़ित को नहीं होता एड्स, जानें दोनों में क्या है अंतर

Sun, 01 Dec 2019 07:03 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
World Aids Day 2019: Defference Between HIV and Aids, symptoms of Aids and HIV Prevention

आज विश्व एड्स दिवस है। हर साल एक दिसंबर को मनाए जाने वाले इस खास दिवस का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली जानलेवा बीमारी एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अक्सर देखा गया है कि लोग इस बीमारी के लक्षणों को अनदेखा करते हैं फिर इसकी चपेट में आकर जान तक गवां बैठते हैं। 

World Aids Day 2019: Defference Between HIV and Aids, symptoms of Aids and HIV Prevention
HIV AIDS

ज्यादातर लोग एचआईवी और एड्स को एक ही बीमारी मानते हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है। ये दोनों बीमारियां अलग-अलग हैं। ये आपस में जुड़े हुए हैं लेकिन दोनों का मतलब एक नहीं है। साथ ही यह भी जानना चाहिए कि एचआईवी के हर मरीज को एड्स हो, यह जरुरी नहीं। आइए, जानते हैं दोनों के बारे में। 

World Aids Day 2019: Defference Between HIV and Aids, symptoms of Aids and HIV Prevention

क्या है एचआईवी?
एचआईवी का मतलब होता है मानव इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस। यह वायरस मूलत: सेक्स के माध्यम से फैलता है। जब किसी एचआईवी संक्रमित पुरुष या महिला के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाया जाता है, तब बिना सुरक्षा के सेक्स करने पर यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा शरीर से निकलने वाले फ्लूइड जैसे कि वेजाइना से निकलने वाला फ्लूइड या सिमेन, लार या ब्लड के संपर्क में आने से भी हो सकता है। एचआईवी वायरस की जांच करने पर जब रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसे एचआईवी पॉजिटिव कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Aids Day 2019: Defference Between HIV and Aids, symptoms of Aids and HIV Prevention
एचआईवी एड्स - फोटो : सोशल मीडिया
एड्स क्या है?
एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम है। यह मूलत: किसी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम यानी कि प्रतिरोधक क्षमता का ध्वस्त हो जाना है। किसी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को एड्स होने में दो से 10 साल तक का समय लग जाता है। इस स्टेज में व्यक्ति के शरीर की इम्यूनिटी बेहद कम हो जाती है और ऐसे में उसे एक साथ कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
World Aids Day 2019: Defference Between HIV and Aids, symptoms of Aids and HIV Prevention
विश्व एड्स दिवस - फोटो : SELF

एचआईवी और एड्स में अंतर
एचआईवी इंफेक्शन का एक्सट्रीम स्टेज है- एड्स। एचआईवी एक ऐसा वायरस होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहद कमजोर बना देता है। अगर सही समय पर एचआईवी का पता न चले तो शरीर में इंफेक्शन बढ़ता चला जाता है और फिर ये एड्स बन जाता है। हालांकि शुरुआती स्टेज में ही एचआईवी का पता चल जाए तो दवाओं और सही इलाज से यह नियंत्रित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed